यूपी बार काउंसिल चुनाव: सोनभद्र में 30 ,31 जनवरी को होगा मतदान, 1620 वकील करेंगे वोट

Spread the love

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए सोनभद्र जिले में 30 और 31 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोनभद्र जिले से एक महिला सहित तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

जिले में कुल 1620 सीओपी धारक वकील मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 1348 वकील मतदाता जनपद न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भवन में मतदान करेंगे, जबकि 272 वकील मतदाता दुद्धी में मतदान करेंगे।पीठासीन अधिकारी एवं विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट ने जानकारी दी कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोनभद्र से प्रत्याशी के रूप में राकेश शरण मिश्र एडवोकेट, विनोद कुमार पांडेय एडवोकेट और सुषमा यादव एडवोकेट चुनाव मैदान में हैं। इस बार स्थानीय प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने को लेकर वकीलों में चर्चा तेज है, वहीं पुराने सदस्यों को भी समर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना होगा कि मतदाता अनुभव को तरजीह देते हैं या स्थानीय और नए चेहरों पर भरोसा जताते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *