महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न

लखनऊ। उ.प्र. राज्य महिला आयोग आज द्वारा ’’समाज कल्याण विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक एक कार्यशाला’’ का आयोजन मा. अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यशाला का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी, सदस्यगण उ.प्र. राज्य महिला आयोग एवं सुश्री शिल्पी सिंह,व नदीम सिद्दीकी, जिला समाज कल्याण अधिकारी लखनऊ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

NTPC

जागरुकता कार्यक्रम में सुश्री शिल्पी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं व प्रशिक्षण के सम्बन्ध में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, अत्याचार से उत्पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को आर्थिक सहायता योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण योजना, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्रों का संचालन, अनुसूचित जाति छात्रावास संचालन, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों का संचालन, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, उत्तर प्रदेश ट्रांसजेन्डर कल्याण बोर्ड एवं उ.प्र. माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं वृद्धाश्रमों का संचालन आदि योजनाओं के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी एवं मा. पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आगामी जनसुनवाई/जागरूकता चौपाल के दौरान महिलाओं/बालिकाओं को सम्बन्धित उपरोक्त विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिये जाने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उ.प्र. राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष द्वारा मासिक बैठक में पूर्व में आयोग पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मिशन-शक्ति 5.0 के अन्तर्गत आयोजित महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक, निरीक्षण कार्यक्रम एवं पोषण पंचायत कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। बैठक में आयोग द्वारा विगत माह में किये गये विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से प्रदेश की महिलाओं को प्रभावी व त्वरित लाभ दिलाये जाने पर बल दिया गया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *