गणतंत्र दिवस -2026 के मद्देनजर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थाई प्रतिबंध

Spread the love

 नई दिल्ली/  गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र (यानी नई दिल्ली, दिल्ली ज०, हजरत निजामुद्दीन, आनन्द विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला) में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी सहित) पर दिनांक 23.01.2026 से 26.01.2026 तक अस्थाई प्रतिबंध लगाए गए हैं। पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेज/पैकिंग से मुक्त रहेंगे और सभी उपरोक्त स्टेशनों पर लीज्ड एसएलआर और वीपी सहित आवक और जावक पार्सल ट्रैफिक दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

केवल यात्री डिब्बों में व्यक्तिगत सामान की अनुमति दी जा सकती है और सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। यह प्रतिबंध दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों (यानी नई दिल्ली, दिल्ली ज०, हजरत निजामुद्दीन, आनन्द विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला) से चलने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी सहित) पर लागू है और यह दिल्ली क्षेत्र में लोडिंग / अनलोडिंग के लिए स्टॉपेज वाले अन्य डिवीजनों / क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी लागू होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *