मौसम परिवर्तन से रबी फसल पर पड़ सकता है प्रभाव  

Spread the love

सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज) बसंत ऋतु के आगमन के पहले ही मौसम में हुए बदलाव से रबी की फसल पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है। क्यों कि इस साल खेत ज्यादा नम होने के कारण फसल की बुआई करीब एक महीने देर में हुई है। किसानों का कहना है कि यह मौसम रबी फसल के पैदावार पर असर डाल सकता है। इस वर्ष कार्तिक महीने में हुई भारी बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में जलभराव के कारण रबी की फसल की बुआई समय से नहीं हो पाई। आज भी ऐसे तमाम खेत हैं जो गिले पड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *