शिक्षा ही समाज के उत्थान की कुंजी है – बिरेंद्र बिन्द “डाक्टर”

Spread the love

बिन्द स्वाभिमान मंच ने नववर्ष मिलन समारोह में किया प्रतिभावानों को सम्मानित 

चन्दौली । नियामताबाद विकास खण्ड  के रोहणा गांव स्थित बाबा भुनेश्वर मंदिर प्रांगण में बिन्द स्वाभिमान संघ के तत्वाधान में नव वर्ष मिलन एवं छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । संघ के संस्थापक वीरेंद्र कुमार बिन्द “डाक्टर” द्वारा मेघावी छात्र छात्राओं को वैग कापी पाठन सामग्री व प्रतिष्ठित चिकित्सकों, अध्यापकों, दिव्यांग जनों, क्षेत्र के गणमान्य जनों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिरेंद्र बिन्द “डाक्टर” ने कहा कि बिंद समाज के लोग अब जाग चुके हैं और शिक्षा, राजनैतिक हिस्सेदारी के ओर बढ़ चढ़ कर आगे आ रहे हैं इस हौसले को देखते हुए मै बहुत प्रसन्न हूं और आशा करता हूं कि यह हौसला हमेशा बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि नववर्ष में सबसे मिलन की अभिलाषा और छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समाज के पिछड़े लोगों को आगे आकर हर सहायता का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा में किसी को कोई आवश्यकता हो तो नि: संकोच होकर मुझसे सलाह ले सकता है। अन्य वक्ताओं ने बिन्द स्वाभिमान मंच के कार्यों की सराहना की ।

कार्यक्रम में समाजसेवी राजकुमारी देवी, सिमा देवी, जय प्रकाश बिंद मोतीलाल बिंद, उमा देवी, सियाराम बिंद,छांगुर बिंद, ठाकुर प्रसाद, जवाहिर बिंद, भोनू बिंद, प्रेम बिंद, गुलाब बिंद, ममता बिंद, बलदेव बिंद, धर्मराज बिंद, कमलेश बिंद, श्याम लाल बिंद, सुदर्शन बिंद, रामजन्म बिंद, पारस बिंद, विष्णु दयाल, बेचू बिंद, वसीम अहमद, पवन कुमार, राजू बिंद, चरण दास, जोखु प्रसाद, व तमाम बिन्द समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *