मण्डलायुक्त व आईजी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Spread the love

सोनभद्र । थाना समाधान दिवस के अवसर पर विंध्याचल मण्डल के मण्डलायुक्त एवं मिर्जापुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने जनपद सोनभद्र के थाना करमा पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं, जिनका गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया गया।राजस्व से जुड़ी शिकायतों को विशेष महत्व देते हुए मण्डलायुक्त एवं आईजी ने राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने तथा निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *