कड़ाके की ठंड में गरीब परिवारों का सहारा बना अंशिका नेत्र चिकित्सालय…. 

Spread the love

तीन सौ गरीबों को किया गया कंबल वितरण ,ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिले 

अहरौरा, मिर्जापुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंशिका नेत्र चिकित्सालय व उमा चश्मा घर इमलिया चट्टी बभनी द्वारा प्रभावती उत्सव लान में गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया ।

कार्यक्रम के आयोजक अंशिका नेत्र चिकित्सालय के डा सतेन्द्र सिंह ने बताया की चिकित्सालय द्वारा विगत पांच वर्षों से कड़ाके कि ठंड को देखते हुए गरीब असहाय वृद्ध और वृद्धा लोगों को कंबल वितरण किया जाता है।

इसी के तहत इस वर्ष भी इमलिया चट्टी में स्थित प्रभावती उत्सव लान में आयोजित कार्यक्रम में करीब तीन सौ से अधिक गरीबों को कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहें दौलत सिंह अंशिका नेत्र हाँस्पिटल के संस्थापक ने कहा की इस कड़ाके की ठंड में गरीबों को कम्बल वितरित करना अत्यंत पुण्य का काम है।  विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय महासचिव  बजरंगी कुशवाहा उपस्थित रहें। कार्यक्रम आयोजक अंशिका नेत्र हाँस्पिटल के डाँ सतेन्द्र सिंह अतिथियों को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर उमाशंकर सिंह, डॉ आर के सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ रंग बहादुर सिंह, पंकज उपाध्याय जिला पंचायत सदस्य, श्रीकांत कुशवाहा उर्फ पकौड़ी सेठ पूर्व ग्राम प्रधान, प्रेमशंकर मौर्या वरिष्ठ नेता, राजबहादुर सिंह ग्राम प्रधान,राजेश मिश्रा, निरंजन यादव, विनायक सिंह, सुनील कुमार चौकी प्रभारी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *