एनटीपीसी दर्लिपाली ने जीईएम शीतकालीन कार्यशाला 2025 का शुभारंभ किया

Spread the love

दर्लिपाली ।एनटीपीसी दर्लिपाली ने अपनी प्रमुख सीएसआर पहल ‘बालिका सशक्तिकरण मिशन (जीईएम)’ के अंतर्गत शीतकालीन कार्यशाला 2025 का आयोजन किया है। कार्यशाला का शुभारंभ 23 दिसंबर 2025 को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हुआ, जबकि औपचारिक उद्घाटन 24 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित है। यह आवासीय कार्यशाला 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के प्रथम दिन परियोजना क्षेत्र के आसपास स्थित 10 सरकारी स्कूलों की 120 चयनित बालिकाओं का एनटीपीसी दर्लिपाली के निर्माया अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कर पंजीकरण किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागी बालिकाओं को शैक्षणिक संवर्धन, कौशल विकास, जीवन कौशल एवं व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। जीईएम कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बालिकाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *