अनपरा सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में रेणुसागर स्थित आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनुसागर का वार्षिक खेलकूद समारोह अत्यंत हर्ष और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेणुपावर कंपनी के फंक्शनल हेड जगदीश पात्रा द्वारा मशाल प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एचआर हेड व विद्यालय प्रबंधक आशीष कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. के. सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वास्थ्य और सफलता के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी का संदेश देते हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया।कार्यक्रम में नबीन्द्र कुमार पाठक, एबीआईसी रेनुसागर के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह,अरविंद सिंह, सुधाकर अन्नामलाई , निशा कुमारी ,अनिल शर्मा, ब्रजेश कुमार वर्मा, संतोष कुंजीरमन, एवं सीमा दूबे सहित बड़ी संख्या में सम्मानित अतिथि एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
वरिष्ठ बालक समूह के 800 मीटर दौड़ में पीयूष मिश्रा प्रथम स्थान अर्जित किया।वही वरिष्ठ बालक समूह के 100 मीटर दौड़ में शौर्य कुमार अव्वल रहे। कनिष्ठ बालक समूह के 400 मीटर दौड़ में सुनील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कनिष्ठ बालक समूह के 100 मीटर दौड़ में कुणाल ने प्रथम स्थान अर्जित की।वरिष्ठ बालिका समूह के 100 मीटर दौड़ में अंशिका पाण्डेय प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कनिष्ठ बालिका समूह के 100 मीटर दौड़ में मन्मया शर्मा ने प्रथम स्थान अर्जित की।शिशु वर्ग में एलकेजी की 25 मीटर दौड़ में सत्यम यादव तथा यूकेजी की 25 मीटर पजल दौड़ में आद्या सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 40 मीटर हुला-हूप दौड़, तीन पैर की दौड़, जूता दौड़ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। सभी वर्गों के लिए आयोजित रिले रेस, तथा समापन सत्र में रस्साकशी और अभिभावकों की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता ने उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल शिक्षक ए. के. राय के अनुसार इस प्रतियोगिता में लगभग 400 छात्रों ने सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने में एम. के. मिश्रा, आरती प्रसाद, ए. के. गुप्ता, समीर श्रीवास्तव, ए. के. मिश्रा, राहुल दत्ता, ए. के. द्विवेदी, तापस विश्वास, ए. के. यादव, वी. के. तिवारी, इंदु तिवारी, मेरी वोहरा, इंदु सिंह, पी. आर. सिन्हा, पी. के. पाण्डेय, प्रीति श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, पीयूष जोशी, शिप्रा टंडन, एस. के. सिंह, मनोरमा पाण्डेय, के. के. चौधरी, अंशु सिंहल, दीपशिखा, मोनिका त्रिपाठी, विल्सन जोसेफ, अजय रवानी, जे. के. पाण्डेय, आई. डी. प्रजापति सहित समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शैली हर्ष, इंदु तिवारी, रूद्र प्रताप सिंह, अनंत श्रीवास्तव और असजद रज़ा खान ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
