जयमोहनी रेंज के गहिला जंगल से हथियार, कारतूस, संदिग्ध मांस व वाहन बरामद
नौगढ़। जयमोहनी रेंज के गहिला जंगल में बीती रात वन्यजीव शिकार की बड़ी कोशिश को वन विभाग ने नाकाम कर के दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है।
मौके पर से एक थार वाहन सहित अवैध असलहा, कारतूस, धारदार चाकू और संदिग्ध जंगली जानवर का मांस भी बरामद किया गया है।
वहीं 04 शिकारी रात्रि में अंधेरे का लाभ उठा कर जंगल के रास्ते भाग गए।
गिरफ्तार शिकारी जनपद मिर्जापुर के राजगढ थानांतर्गत ददरा (हिनौता) गांव निवासी भूवनेश्वर सिंह व घमेन्द्र सिंह को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
मुखबिर से जंगल में फायरिंग होने की सूचना मिलने पर रात्रि में वनकर्मियों ने जंगल में घेराबंदी कर
के भाग रहे दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है।
वहीं चार शिकारी हथियार लेकर जंगल के रास्ते अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गए।
वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को रात में करीब 11:55 बजे जयमोहनी रेंज के धौठवा बीट, शिकारगंज-16 क्षेत्र स्थित वन्यजीव अभयारण्य में फायरिंग की सूचना मुखबिर से मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी।
इस दौरान जंगल से बाहर निकल रहे एक थार वाहन (संख्या JH10BW6386) और एक अन्य संदिग्ध वाहन को देखकर वनकर्मियों ने रोकने का इशारा किया।
जिसे देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगे।
वनकर्मियों ने पीछा करके थार वाहन को रोक लिया।
जिसमें सवार आधा दर्जन की संख्या में शिकारी जंगल में अलग-अलग दिशा में भागने लगे।
जिनमें दो शिकारियों को पकड़ लिया गया।
वहीं चार शिकारी अंधेरे का लाभ लेकर जंगल के रास्ते फरार हो गए।
वाहन की तलाशी में मेड इन इटली कंपनी की 12 बोर डबल बैरल बंदूक, तीन जिंदा 12 बोर कारतूस, एक खाली कारतूस, खून के निशान लगी बड़ी धारदार छुरी, लगभग एक किलोग्राम संदिग्ध जंगली जानवर का मांस, देशी शराब और टॉर्च बरामद किया गया है।
बरामद सभी सामानों को वन रेंज कार्यालय ले आकर जब्त करके कार्रवाई किया गया है।
गिरफ्तार शिकारियों में भुवनेश्वर सिंह पुत्र चुनीलाल व घमेंद्र सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह जनपद मिर्जापुर के राजगढ थानांतर्गत ददरा (हिनौता) गांव के निवासी हैं। आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार शिकारियों को न्यायालय में पेश कर के न्यायाधीश की अनुमति पर जेल भेजा गया है।
बरामद वाहन व हथियारों को जब्त करके फरार आरोपियों की तलाश में जंगल सीमावर्ती क्षेत्रों व संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश जारी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने कहा कि वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में शिकार की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
