एनटीपीसी विंध्याचल राजभाषा अनुभाग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु हिंदी कार्यशाला का किया गया आयोजन

Spread the love

मिर्जापुर  एनटीपीसी विंध्याचल में राजभाषा अनुभाग द्वारा परियोजना के प्रशासनिक भवन के सीवी रमन सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान संकाय सदस्य के रूप में प्रबन्धक(राजभाषा) एनटीपीसी रिहंद पवन मिश्रा उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम कार्यशाला में पधारे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता को पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया गया।
परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीव कुमार साहा नें अपने उद्बोधन में कार्यशाला की प्रशंसा करते हुये कहा कि इस
कार्यशाला से हम सभी को कार्यालयीन काम-काज को करने में सहायता मिलेगी।मिश्रा द्वारा बताए गए दैनिक कार्यों मे
हिंदी के प्रयोग से संबंधित जानकारी से हमारी परियोजना को लाभ मिलेगा । साथ ही उन्होने यह भी कहा कि यह विशेष
हिंदी कार्यशाला हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु बहुत ही उपयोगी है और इस तरह की कार्यशाला से हम सभी मे हिंदी के प्रति
अभिरुचि बढ़ेगी।


कार्यशाला के दौरान संकाय सदस्य के रूप में उपस्थित प्रबन्धक(राजभाषा) एनटीपीसी रिहंद पवन मिश्रा ने हिंदी को
राजभाषा बनाने हेतु संघर्ष एवं इतिहास, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का प्रयोग,राजभाषा का महत्व आदि विषयों पर
विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीब कुमार साहा, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक(प्रचालन
एवं अनुरक्षण)ए जे राजकुमार, महाप्रबंधक(मेंटेनेंस एवं एडीएम) एम. सुरेश, महाप्रबंधक(चिकित्सा) डॉ. बी.के.
भराली, महाप्रबंधक(तकनीकी सेवाएँ) देबव्रत त्रिपाठी एवं अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) मृणालिनी,
उपमहाप्रबंधक(मानव संसाधन)कामना शर्मा के साथ-साथ सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अपर महाप्रबंधकगण,
राजभाषा विभागीय प्रतिनिधिगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *