रौनक सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता,पत्नी ने थाने में दी तहरीर

Spread the love

सोनभद्र |निजी संस्थान में कार्यरत  कर्मी रौनक सिंह के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनकी पत्नी रंजना सिंह ने थाना पिपरी में गुमशुदगी की तहरीर देकर पति की शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई है।

पत्नी के अनुसार रौनक सिंह (उम्र करीब 27 वर्ष), पुत्र भूपेन्द्र सिंह,  15 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे   रात्रि पाली की ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब 7 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी वे घर वापस नहीं लौटे।

रंजना सिंह ने बताया कि पति की तलाश दोस्तों, रिश्तेदारों एवं परिजनों के यहां की गई, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। मायके व ससुराल पक्ष में भी जानकारी लेने के बावजूद कोई पता नहीं चला।

पीड़िता ने थानाध्यक्ष पिपरी से निवेदन किया है कि गुमशुदगी दर्ज कर उनके पति का जल्द से जल्द पता लगाते हुए सुरक्षित वापस लाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *