सदर विधायक ने किया मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता का शुभारंभ

Spread the love

सोनभद्र। एसआईआर (मतदाता विशेष पुनरीक्षण) को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह सक्रिय मोड में दिखी। शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने राजकीय कन्या विद्यालय, रॉबर्ट्सगंज से अभियान का शुभारंभ किया और नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों की कुंडी खटखटाकर उन्हें जागरूक किया।विधायक ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। निर्वाचन विभाग द्वारा मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज उपलब्ध कराना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने अवैध घुसपैठियों की पहचान पर भी विशेष जोर दिया।नगर में ढोल-मंजीरा टीम के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रमेश पटेल, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, किसान मोर्चा महामंत्री अनिल सिंह, शंभू नारायण सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, विपिन तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु अग्रहरि, नगर महामंत्री गुप्ता, रुबी गुप्ता, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, संजू दादा, अतुल पांडे, विमलेश पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *