प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम जनमानस के साथ सुना गया

Spread the love

सोनभद्र।  विधानसभा घोरावल के ग्राम लोढ़ी के बूथ संख्या 428 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम जिला प्रभारी अनिल सिंह के साथ आम जनमानस के साथ सुना गया। जिसमें  प्रधानमंत्री ने देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, खेलों में भारत की उपलब्धियों और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की ऊंची उड़ान आदि मुद्दों पर अपने विचार रखे। खेलों के लिहाज से भी यह महीना भारत के लिए सुपरहिट रहा। पहले महिला टीम ने वल्र्ड कप जीता। कुछ दिनों पहले ही बधिर ओलंपिक में 20 मेडल जीते। हमारी महिला टीम ने कबड्डी वर्ल्ड कप जीता। वर्ल्ड बॉक्सिंग में भी हमारे खिलाड़ियों ने 20 पदक जीते। इस टीम का हौसला और जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है। यह जीत हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी। मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल की भावना को देशवासियों ने अपना लिया है। हाल के त्योहारों की खरीद में लोगों ने मन से भारत के उत्पादों को चुना। इस बार युवाओं ने भी वोकल फॉर लोकल के अभियान को गति दी। आगामी क्रिसमस के समय भी वोकल फॉर लोकल की भावना का ध्यान रखे। पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, खेलों की दुनिया में भी भारत का परचम लहराया है। कुछ दिन पहले ही भारत को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने का भी ऐलान हुआ। यह उपलब्धियां देश की हैं, देशवासियों की है। इस मौके पर शमशेर बहादुर सिंह, अमरीश पांडे, लव कुश, अनीता भारती,  सुनीता पासवान, संजू केसरी, अमित, सूरज प्रसाद, संजय कुमार, आत्माराम, आशा देवी, सुनीता आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *