सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड साहिबाबाद में किया गया संविधान दिवस का आयोजन

गौतमबुद्ध नगर। सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड,[ CEL] साहिबाबाद में  26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस का आयोजन किया गया।  आयोजन का शुभारंभ करते हुए CMD,  CEL  चेतन प्रकाश जी जैन ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि 26 नवंबर का दिन हम सभी भारतीयों के लिए बेहद खास होता है क्योंकि आज ही के दिन अर्थात 26 नवंबर, 1949 में हमारी संविधान सभा ने  संविधान के ड्राफ्ट को स्वीकार किया गया था।   यह वह पवित्र ग्रंथ है जिसने हमें एक राष्ट्र के रूप में पहचान दी है एवं प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता और समानता की गारंटी प्रदान की है।

NTPC

CMD, CEL  चेतन प्रकाश जी जैन द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ा गया । उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा CMD  के उच्चारित शब्दों को दोहराया गया। प्रस्तावना निम्न प्रकार पढ़ी गई।  हम, भारत के लोग, भारत को  एक (सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य) बनने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और (राष्ट्र की एकता और अखंडता) सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई0 (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।” मुख्य रूप से  रजत गर्ग, महाप्रबंधक (एच आर), सत्यम सिंह, महाप्रबंधक,  अनुपम त्यागी महाप्रबंधक (रेलवे बिजनेस), पंकज खन्ना महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा),  दर्पण पठानकोटि,महाप्रबंधक (डिफेंस बिजनेस),  साधन कुमार सवाइन, महाप्रबंधक (एस पी वी),   एस एन भट्टाचार्य, महाप्रबंधक (आर एंड डी एवं आर बी डी) एवं  कृष्ण वीर सिंह चौधरी,जन संपर्क अधिकारी  विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *