एनटीपीसी ऊँचाहार में 75वें संविधान दिवस पर कार्यकारी निदेशक ने दिलाई शपथ

Spread the love

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहार में 75वां संविधान दिवस गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की शपथ ग्रहण के साथ हुई, जिसे परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को दिलाई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आशुतोष बिस्वास, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा दिलीप कुमार साहू, महाप्रबंधक (प्रचालन) भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत के संविधान निर्माताओं के अमूल्य योगदान को याद किया तथा भारतीय संविधान की व्यापक और मजबूत संरचना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा लागू की गई नई श्रम संहिताओं पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *