आदिवासी मजदूरों की हत्या के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार – डाक्टर विक्रांत भूरिया 

Spread the love

सोनभद्र आगणन पर कांग्रेस जनों के किया जोरदार स्वागत 

सोनभद्र ।  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ‌कमेटी  आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक डॉ विक्रांत भूरिया का मध्य प्रदेश सोनभद्र बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी एसटी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार खरवार ने अपने समर्थकों व कांग्रेस जनों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। तदुपरान्त उन्होंने  राधा कृष्ण का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। स्वागत के लिए उमेश चंद्र गोंड प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश, देवेंद्र कुमार खरवार प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश,रामचंद्र गोंड जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस मिर्जापुर, भृगु गोंड जिला पंचायत सदस्य जमालपुर व पार्टी के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

अपने संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर भूरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के लूट का उदाहरण है कि खनन माफियाओं और प्रशासन की मिली भगत से आदिवासियों की हत्या हो रही है कोई बोलने वाला नहीं। आधा दर्जन से अधिक आदिवासी मजदूर अवैध खनन के मलवे में दब कर प्राण गंवा बैठे और जिम्मेदार अधिकारी अपनी जांच खुद ही करके खुद से क्लीन चिट ले रहे हैं। भ्रष्टाचार का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *