राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 रेलवे ऑफिसर्स क्लब,पी.के. रोड, रेलवे कॉलोनी,नई दिल्ली मे आयोजित

Spread the love

नई दिल्ली आज सेवानिवृत कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों के कल्याणार्थ उत्तर रेलवे द्वारा निरंतर चलाई जा रही योजनाओं के क्रम में आज राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 के तहत एक विशेष मेगा कैंप का आयोजन रेलवे ऑफिसर्स क्लब, पी.के. रोड, रेलवे कॉलोनी,नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस मेगा कैंप का उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में सुगमता, सहायता एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करना था।

इस अवसर पर रचना शाह, सचिव, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग भारत सरकार, अरुणा नायर, महानिदेशक (मानव संसाधन) एवं सचिव रेलवे बोर्ड, अशोक कुमार वर्मा, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, सुजीत कुमार मिश्रा, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (PCPO) उत्तर रेलवे, पुष्पेश रमण त्रिपाठी, मण्डल रेल प्रबंधक, दिल्ली मण्डल, ध्रुव सेन गुप्ता, संयुक्त सचिव, डीओपीपीडब्ल्यू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी, प्रधान कार्यालय तथा दिल्ली मंडल के इस अवसर पर उपस्थित रहे।  

इसके अलावा, बड़ी संख्या में सेवानिवृत कर्मचारी एवं पारिवारिक पेंशनभोगी इस मेगा कैंप में शामिल हुए और डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *