दीपोत्सव के 9वें संस्करण ने दिया ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का संदेश – जयवीर सिंह

Spread the love

*दीपोत्सव- 2025 : रामराज्य की राह पर अग्रसर है उत्तर प्रदेश- जयवीर सिंह* 

*दीपोत्सव ने विकास और आस्था को दिया नया आयाम, यूपी सरकार ने स्थापित किया अयोध्या मॉडल*

लखनऊ ,अयोध्या /उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या में आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, दीपोत्सव-2025 में ‘विकसित उत्तर’ की झलक नजर आई रही है, जो विकसित भारत का स्वरूप है।

पर्यटन मंत्री ने दीपोत्सव के नौवें संस्करण के लिए आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है। पिछली सरकारों के जंगलराज को नकारते हुए जनता ने वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ जी को प्रदेश की सत्ता सौंपी। उन्होंने माफियाराज को जड़ से उखाड़कर राज्य में फिर से रामराज्य की स्थापना की।’

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, ‘प्रदेश में हाल के वर्षों में पर्यटन ने शिखर छुआ है। प्रदेश आने वाले आगतुकों का उत्साह पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है। बाहर से राज्य में आने वाले लोगों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।’ 

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उसी तरह हम प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में ‘विकसित उत्तर प्रदेश@2027 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’ 

मंत्री ने कहा, ‘दीपोत्सव के रूप में अयोध्या और उसके आसपास विकास की गति को पंख लग गए हैं। 2017 से आयोजित दीपोत्सव ने हर वर्ष दीप प्रज्ज्वलन का न सिर्फ  नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है बल्कि अयोध्या मॉडल के रूप में नया मानक भी स्थापित किया है। दीप पर्व में स्वछता, सुरक्षा और अनुशासन के बीच आस्था एक नया अध्याय लिख रही है।’

प्रदेशवासियों को अयोध्या दीपोत्सव-2025 की शुभकामनायें देते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या में उपस्थित संतों, तपस्वी और प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया।  शाम होते ही रामकथा पार्क से लेकर राम की पैड़ी, धर्मपथ, लता चौक और हनुमानगढ़ी तक दीपों की पंक्तियां ऐसे झिलमिला उठीं जैसे कि पूरा अयोध्या दिव्य प्रकाश से नहा गया। हर गली, हर घाट, हर भवन जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज रहा था। श्रद्धालु दीप जलाते, भक्ति गीत गाते और इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *