गुरु तेग बहादुर साहिब का 404 वा प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

Spread the love

तीन दिन तक चले कार्यक्रम में अन्तिम दिन निकाली गई शोभा यात्रा 

अहरौरा, मिर्जापुर / श्री गुरू बहादुर साहिब का 404 वा प्रकाश उत्सव अहरौरा के श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी गुरू सिंह सभा के गुरू द्वारा मे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया तीन दिन तक चले कार्यक्रम में अन्तिम दिन शुक्रवार शाम को गुरू तेग बहादुर की शोभा यात्रा नगर में निकाली गई।

तीन दिन से चल रहे प्रकाश उत्सव कार्यक्रम मे गुरू वाणी, कीर्तन शबद का आयोजन किया गया।

शुक्रवार शाम को गुरूद्वारा गुरू तेग बहादुर साहिब से निकली शोभा यात्रा नगर के चौक बाजार, खरंजा, पांडेय जी दक्षिणी फाटक सहित पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः गुरूद्वारा पहुंचा। इस अवसर पर सेवादार टैंकर से सड़क पर पानी गिरा कर झाड़ू से साफ सफाई करते हुए चल रहे थे। और लोग तलवार पर करतब दिखाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर भक्त सड़क पर उत्सव मनाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से सतपाल सिंह, अमोलक सिंह, जगजीत सिंह, कमल सिंह, परमजीत सिंह, ईश्वर सिंह, गुरुमित सिंह, तरुन सिंह, सुरजन सिंह सहित अन्य लोग शमिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *