384 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद दो लोग गिरफ्तार 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय पुलिस,एसओजी ,सर्विलांस व आबकारी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को 384 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वही अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त चोरी का बरामद वाहन अर्टिगा को सीज कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया की एसओजी/सर्विलांस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार  को मुखबिर की सूचना वाराणसी शक्ति नगर रोड पर बेलखरा ग्राम में स्थित ओम साई कृपा रेस्टूरेन्ट के पास सघन चेकिंग कर अर्टिका कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो कार से 384 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। कार में सवार दो लोगों  पंकज कश्यप पुत्र मदन कुमार निवासी शास्त्री पार्क उस्मानपुर थाना उस्मानपुर जनपद दिल्ली व उमेश पुत्र सुरेश गुज्जर निवासी उस्मानपुर थाना उस्मानपुर जनपद दिल्ली को गिरफ्तार किया गया ।

पकड़े गए लोगों ने बताया की  अर्टिका कार में 169 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड (प्रत्येक बोतल 750ml), 132 बोतल रायल स्टैग (प्रत्येक बोतल 750ml), 48 बोतल रायल स्टैग प्रीमियम (प्रत्येक बोतल 750ml), 35 बोतल रायल स्टैग डबल डार्क (प्रत्येक बोतल 750ml) कुल 384 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब  रखा हुआ है। जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पूछताछ में पकड़े गए दोनों अंतर प्रांतीय तस्करो ने बताया गया कि उक्त अंग्रेजी शराब को हिमांचल प्रदेश से झारखण्ड ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री कर देते है ।  बिक्री हेतु ले जा रहे शराब को विभिन्न प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश करने से पूर्व वाहन का नम्बर प्लेट उस प्रदेश के अनुसार बदल देते है ताकि पकड़े न जा सके । शराब तस्करों को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक इन्द्र भुषण मिश्रा ,निरीक्षक संजीव कुमार सिंह , निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह ,आबकारी निरीक्षक राजेश सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *