टंडवा गांव में एनटीपीसी द्वारा 300 जूट बैग वितरित,स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल

Spread the love

टंडवा चतरा: एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (NKSTPP) द्वारा सामुदायिक विकास (सीडी) कार्यक्रम के तहत परियोजना प्रभावित टंडवा गांव में 300 जूट बैग वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

जूट बैग वितरण कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक कदम है,बल्कि ग्रामीणों को हरित जीवनशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित भी करती है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीत देवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।

एनटीपीसी का यह प्रयास स्थानीय समुदाय के समग्र विकास एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रशंसनीय कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *