सेल,राउरकेला इस्‍पात संयंत्र के कर्मचारियों के लिए 3 दिवसीय आर.एस.पी. शटल कप बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन

Spread the love

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय आरएसपी शटल कप बैडमिंटन टूर्नामेंट 27 मार्च, 2025 को इंडोर स्टेडियम, सेक्टर-20 में संपन्न हुआ। समापन समारोह में राउरकेला इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी,आलोक वर्मा मुख्य अतिथि थे और उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्‍त एवं लेखा),  ए.के. बेहुरिया, कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स),बी.आर.पलाई,कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन),अनिल कुमार,कार्यपालक निदेशक(परियेाजनाएँ),एस.पाल.चौधरी, मुख्‍य महा प्रबंधक और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस आयोजन में 45 वर्ष से कम आयु महिला एकल वर्ग में प्रबंधक (एन.पी.एम.), सुश्री निबेदिता बेहेरा टूर्नामेंट की चैंपियन रहीं इसी तरह से 45 वर्ष से अधिक आयु के महिला एकल वर्ग में उप महा प्रबंधक (पावर डिस्ट्रीब्यूशन),शांति कुमारी टूर्नामेंट की चैंपियन थीं, जबकि वरिष्ठ कार्यपालक सहायक (मानव संसाधन), सुश्री रंजीत कौर इस आयोजन की उपविजेता थीं। इसी तरह से 45 वर्ष से कम आयु के पुरुष एकल वर्ग में वरिष्‍ठ प्रबंधक (एन.पी.एम.), नवीन राजवरपु टूर्नामेंट के चैंपियन थे। सहायक महा प्रबंधक (कोक ऑवन),एन.एम.के.स्वामी इस आयोजन के उपविजेता थे। 

इसी तरह से 45 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एकल वर्ग में महा प्रबंधक (एस.एम.एस.-2),बिभुदत्त मिश्र टूर्नामेंट के चैंपियन थे, जबकि कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स),बिस्वा रंजन पल्लई इस आयोजन के उपविजेता थे।

महिला डबल्स  45 वर्ष से कम आयु के वर्ग में प्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल-2), सुश्री रीता मुर्मू और सहायक महा प्रबंधक (सी.सी.डब्‍ल्‍यू.),दिव्या दाश की टीम विजेता रही, जबकि एसीटी (बीओएम),इप्सिता साहू और एसीटी (विद्युत् वितरण),सुमन योगेश की टीम उपविजेता रही।

इसी प्रकार, पुरुष डबल्स 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अतिरिक्त सी.एम.ओ.(मेडिकल),डॉ. मनोज कुमार प्रधान और वरिष्ठ वार्ड परिचारक सह ऑपरेटर,  सुनील बेहेरा की टीम विजेता रही, जबकि वरिष्ठ कार्यपालक सहायक (परियोजनाएँ एवं अधिनिकरण),रमेश चंद्र पसायत और वरिष्ठ प्रबंधक (कोक ओवेन्स),  रमेश चंद्र बेहेरा की टीम उपविजेता रही।

पुरुष डबल्स 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में वरिष्ठ तकनीशियन (टी. एंड आर.एम.),मोहम्मद राशिद और तकनीशियन (ब्लास्ट फर्नेस), श्री तपस स्‍वाईं की टीम विजेता रही, जबकि फ़िएक्ल्द मेकानिक ऑपरेटर (बीआईएम्),के.डी.साहा और ओसीटी (बीआईएम्),बिजय मुंडा की टीम उपविजेता रही। 

टूर्नामेंट का सञ्चालन  महा प्रबंधक (पी, एच, एस एंड डब्ल्यू.),जे.पी.मिश्र, महा प्रबंधक  (एच.आर.),एस.बडपंडा,उप प्रबंधक(क्रीडा),आर.पाढ़ी ने किया। वरिष्ठ प्रबंधक (उद्यानकृषि),डॉ. सत्यनारायण मिश्र ने समापन समारोह का मंच सञ्चालन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *