एनटीपीसी ऊँचाहार में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Spread the love

प्रयागराज। एनटीपीसी ऊँचाहार में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी कर्मचारियों, परिवारजनों एवं सीआईएसएफ कर्मियों के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। वर्ष 2025 की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर आधारित इस सत्र का आयोजन योग प्रोटोकॉल के अनुरूप किया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित जनो को पहले योग अभ्यास, फिर प्राणायाम एवं अन्य शारीरिक क्रियाओं का सूक्ष्म एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इस सत्र में भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का लाभ उठाया।

महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) आशुतोष बिस्वास ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम शरीर को स्वस्थ और मन को संतुलित रख सकते हैं। कार्यक्रम में कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों ने मंच पर विविध योगासनों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख, सभी विभागाध्यक्ष, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीनिवास शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *