एनटीपीसी औरैया में 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Spread the love

औरैया।प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष पूरे विश्व में 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस “Yoga for One Earth, One Health” (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) थीम के साथ मनाया गया। योग हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो तन, मन एवं आत्मा के सामंजस्य का अद्भुत माध्यम है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए एनटीपीसी औरैया परियोजना में भी दिनांक 21.06.2025 को 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस विशेष अवसर पर प्रातः 06:30 बजे टाउनशिप परिसर स्थित सामुदायिक केंद्र में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना प्रमुख  शुभाशीष गुहा, जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मंजरी गुहा,  वेदप्रकाश पांडेय (अपर महाप्रबंधक – संविदा एवं सामग्री), श्री तन्मय दत्ता (अपर महाप्रबंधक – मानव संसाधन), डिप्टी कमांडेंट व असिस्टेंट कमांडेंट, सीआईएसएफ यूनिट, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, विभागाध्यक्षगण, जागृति महिला मंडल की सदस्याएँ, उनके परिवारजन एवं एजेंसियों के कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर “करिए योग, रहिए निरोग” का संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु अनुभवी योग प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम, वज्रासन, हलासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम आदि अभ्यास करवाए एवं इन योग क्रियाओं से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, अपितु मन भी शांत और सकारात्मक बना रहता है। योग तनाव व चिंता को नियंत्रित कर जीवन में संतुलन स्थापित करता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ योगाभ्यास में भाग लिया और संकल्प लिया कि वे योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएँगे। प्रशिक्षकों ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि “योग सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं है, यह तो प्रतिदिन जीवनचर्या का अभिन्न अंग बनना चाहिए।” कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा और “निरोग जीवन” के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *