सोनभद्र। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद के चार जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों—उरमौरा (राबर्ट्सगंज), घोरावल, गुरमुरा (ओबरा) एवं दुद्धी—में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है।कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 की रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से तथा कक्षा 11 की रिक्त सीटों पर कक्षा 10 के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। पात्र आवेदकों की सूची 25 फरवरी को प्रकाशित होगी, प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होगी और सफल छात्रों की सूची 23 मार्च 2026 तक जारी की जाएगी। रिक्त सीटों में 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति/जनजाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आवेदन पत्र संबंधित विद्यालयों से या ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
