प्रयागराज उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा तथा उनके सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मण्डल रेल प्रबंधक, प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रयागराज मंडल द्वारा कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फतेहपुर पैसेंजर ट्रेन का विस्तार प्रयागराज तक किया गया।

विशेष ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है—
– कानपुर सेंट्रल–झांसी विशेष ट्रेन का संचालन किया गया, जो 19:12 बजे कानपुर सेंट्रल से प्रस्थान हुई।
– कानपुर सेंट्रल–लखनऊ विशेष ट्रेन का संचालन किया गया, जो 19:12 बजे कानपुर सेंट्रल से प्रस्थान हुई।
इसके अतिरिक्त, फतेहपुर पैसेंजर ट्रेन का विस्तार प्रयागराज तक किया गया, जिससे यूपीटीईटी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के साथ-साथ सामान्य यात्रियों को भी अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध हुई।
परीक्षा अवधि के दौरान उत्तर मध्य रेलवे द्वारा स्टेशनों पर यात्रियों के सुचारु आवागमन के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलकर्मियों की तैनाती, प्रभावी उद्घोषणा व्यवस्था, पूछताछ काउंटरों की सक्रियता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उत्तर मध्य रेलवे सभी परीक्षार्थियों एवं यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर समय से स्टेशन पहुँचें तथा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने में रेलवे का सहयोग करें।
