आभा आईडी बनाने के मामले में जनपद में पहले नंबर पर नौगढ़ 

Spread the love

नौगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 8 लाख से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाई है। जिले में  24 लाख 58 हजार 402 आभा आईडी बनाई जानी है। आभा आईडी बनाने में नौगढ़ सीएचसी सबसे आगे है, जबकि बरहनी पीछे है। विभागीय अफसरों के मुताबिक आभा आईडी 14 नंबरों की होती है। आभा आईडी को हेल्थ आईडी कार्ड कह सकते हैं। यह डिजिटल कार्ड होता है। जिसमें संबंधित व्यक्ति का मेडिकल रिकॉर्ड रहता है। कब बीमार हुए, क्या इलाज चला, किस डॉक्टर को दिखाया, बीमारी से संबंधित कौन-कौन से टेस्ट हुए, कौन-कौन सी दवाइयां लिखी गई… आदि रिकॉर्ड इसमें दर्ज होता है। आभा आईडी बनने से आपको पर्चे संभालकर रखने की जरूरत नहीं है।

इस कार्ड की मदद से पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। अगर आप कभी बीमार होते हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं, तो डॉक्टर आपकी आभा आईडी से पुराने इलाज का पता कर उपचार शुरू कर देंगे।

सीएचसी वार आंकड़ा : सीएचसी-आभा आईडी,धानापुर 75636, चंदौली 75783, नियामताबाद 113082, नौगढ़ 65626

चकिया 62294, सकलडीहा 157512,चहनिया 933146 ,शहाबगंज, 69639,बरहनी 124374,अर्बन 13092

——————————-

आभा आईडी बनाए जाने के मामले में नौगढ़ जिले में पहले नंबर पर है। 65 हजार से अधिक  आभा आईडी बनाई जा चुकी है। जिले में अब तक 8 लाख से अधिक आभा आईडी बन चुकी है। यह सब कर्मचारियों की मेहनत का फल है – सीएमओ

Leave a Reply

Your email address will not be published.