Category: MAHARASHTRA

  • झंकार महिला मंडल द्वारा की गई एंटी-ड्रग्स कैम्पेन

    झंकार महिला मंडल द्वारा की गई एंटी-ड्रग्स कैम्पेन

    नागपुर। श्रीमती आभा द्विवेदी की अध्यक्षता में, झंकार महिला मंडल द्वारा अनेक समाजोन्मुख कार्यों किए जाते रहे है। इस श्रृंखला में दिनांक 13 सितंबर 2025 को नागपुर में आयोजित मिस नेशन 2025 में झंकार महिला मंडल न केवल सोशल पार्टनर के रूप में सम्मिलित रहा बल्कि इस कार्यक्रम के माध्यम से एंटी-ड्रग्स की कैम्पेन में शरिक हुआ। इस मंच से झंकार महिला मंडल द्वारा ‘Say No To Drugs’ का संदेश दिया गया। इस संदेश को वेकोलि नागपुर क्षेत्र के मेघा महिला मंडल की महिला कलाकारों ने स्किट/नृत्य के माध्यम से उपस्थित युवा दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया, जिसे सभी श्रोताओं ने भरपूर सराहा। इस प्रयास से झंकार महिला मंडल द्वारा युवाओं में ड्रग्स के खिलाफ जन जागृति की प्रभावी पहल की है।

    झंकार महिला मंडल द्वारा वर्ष भर कई सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाते है। उनका प्रयास वृद्धों, महिलाओं और बच्चों की मदद करने से लेकर समाज के वंचित वर्गों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान करने तक विस्तारित है। उनके अनवरत कार्यों में विशेष तौर पर सक्षम बच्चों का संगीत बैंड बनाना तथा उनका प्रशिक्षण, बालिका छात्रावास में वाटर प्यूरिफायर, दिव्यांग छात्र-छात्राओं के छात्रावास के लिए प्रिंटर/स्कैनर प्रदान करना, छात्राओं के लिए यूनीफॉर्म, भोजन की व्यवस्था, पुस्तकें, लेखन सामग्री आदि के वितरण जैसी गतिविधियां शामिल हैं। झंकार महिला मंडल न केवल लाभार्थियों की सहायता करता है, बल्कि समाज में अपने अच्छे कार्यों से विश्वास और सामंजस्य के व्यापक वातावरण का निर्माण भी करता है।

  • एनटीपीसी मौदा में हिंदी दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया

    एनटीपीसी मौदा में हिंदी दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया

    नागपुर। एनटीपीसी मौदा में 15 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन परिसर में हिंदी राजभाषा के प्रचार प्रसार हेतु सामूहिक प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक हिम्मत सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

    उल्लेखनीय है कि 14 से 29 सितंबर के बीच देशभर में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एनटीपीसी मौदा द्वारा भी राजभाषा हिंदी के प्रसार को बढ़ाने, प्रोत्साहित करने एवं इसे अधिक कुशल व प्रभावशाली बनाने और साथ ही साथ, हिंदी के प्रति प्रेम को सतत संवर्धित करने के संदर्भ में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। 

    इस अवसर पर महाप्रबंधक गण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी व यूनियन, एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।  सभी ने शपथ ग्रहण कर राजभाषा हिंदी के मान को और ऊंचा करने और इसके संवर्धन के प्रति सदैव ऊर्जावान और निरंतर प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता जताई।

  • एनटीपीसी मौदा में राष्ट्रीय अभियंता दिवस का आयोजन 

    एनटीपीसी मौदा में राष्ट्रीय अभियंता दिवस का आयोजन 

    नागपुर। एनटीपीसी मौदा में 15 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक साथ आकर राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं के योगदान का सम्मान किया। 

    सभा को संबोधित करते हुए एनटीपीसी मौदा के परियोजना प्रमुख श्री हिममत सिंह चौहान ने सभी अभियंताओं को शुभकामनाएँ दीं और बताया कि मौदा स्टेशन आज 2,320 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ लाखों घरों को रोशनी दे रहा है और नागरिकों के सपनों को ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर विद्युत उत्पादन संभव हो सका है केवल अभियंताओं के अथक परिश्रम और समर्पण से, जो चौबीसों घंटे सुरक्षित, विश्वसनीय और कुशल विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करते हैं। 

    उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अभियंता न केवल संयंत्र का संचालन और रखरखाव करते हैं बल्कि नवाचार, समस्या समाधान और प्रक्रियाओं में सुधार करके देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

    इस अवसर पर अधिकारियों ने भारत रत्न श्री एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी जयंती पूरे भारत में राष्ट्रीय अभियंता दिवस के रूप में मनाई जाती है। कार्यक्रम में केक काटकर सामूहिक उत्सव मनाया गया, जो एकता और सामूहिक सफलता का प्रतीक था। इस आयोजन में परियोजना प्रमुख श्री हिममत सिंह चौहान, सभी महाप्रबंधक, संघ एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, तथा एनटीपीसी मौदा के सभी कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे। 

  • अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में नराकास नागपुर  को नराकास सम्मान 

    अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में नराकास नागपुर को नराकास सम्मान 

    नागपुर। महात्मा गांधी कन्वेंशन एवं एग्जिबिशन सेंटर, गांधीनगर, गुजरात में आयोजित हिंदी दिवस समारोह एवं पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के संयोजन में संचालित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, नागपुर (कार्यालय-2) को  सम्मानित किया गया। नराकास, नागपुर (का.-2) के अध्यक्ष एवं वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जय प्रकाश द्विवेदी तथा नराकास, नागपुर (का.-2) के सचिव एवं महाप्रबंधक (मानव संसाधन) /विभागाध्यक्ष (राजभाषा) पी.नरेंद्र कुमार ने नराकास सम्मान प्राप्त किया।

    उल्लेखनीय है कि हिंदी दिवस-2025 एवं पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में दूसरे दिन 15 सितंबर 2025 को देश की चयनित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को वर्ष 2024-25 के ‘नराकास सम्मान’ प्रदान किया गया है।

  • वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में स्वच्छता ही सेवा एवं विशेष अभियान 5.0 का उत्साहपूर्वक शुभारंभ

    वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में स्वच्छता ही सेवा एवं विशेष अभियान 5.0 का उत्साहपूर्वक शुभारंभ

    नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने आज अपने मुख्यालय, नागपुर में दो राष्ट्रीय पहलों — “स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2025” एवं “विशेष अभियान 5.0” का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मेहत्रे के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई तथा डब्ल्यू.सी.एल की स्वच्छता, पारदर्शिता एवं सेवा भाव के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी हितधारकों से सतत विकास एवं सुशासन की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरते हुए टीम ‘मिरकि’ ने ‘ई-वेस्ट प्रबंधन, रीसाइक्लिंग एवं सामुदायिक उत्तरदायित्वएक’ के विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने इलेक्ट्रॉनिक कचरा अलग करने तथा उसके समुचित निपटान की आवश्यकता का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक को उपस्थित जनसमूह ने भरपूर सराहा।

    कर्मचारियों की सहभागिता बढ़ाने हेतु डब्ल्यू.सी.एल मुख्यालय परिसर में एक आकर्षक स्वच्छता सेल्फी प्वाइंट का भी शुभारंभ किया गया। कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक इस पर अपनी तस्वीरें खिंचवाकर कार्यस्थल, कॉलोनियों एवं समुदायों में स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

    स्वच्छता ही सेवा 2025 (17 सितम्बर – 2 अक्टूबर) के अंतर्गत “स्वच्छोत्सव – स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता का उत्सव” थीम पर कार्यालयों, टाउनशिप एवं सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    विशेष अभियान 5.0 (15 सितम्बर – 31 अक्टूबर) के अंतर्गत कार्यालय की स्वच्छता, पुराने अभिलेखों का निस्तारण, कार्यकुशलता बढ़ाना, जन-शिकायत निवारण एवं नागरिक केंद्रित सेवाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया जाएगा।

    इन अभियानों का उद्देश्य व्यवहारिक परिवर्तन तथा प्रणाली में सुधारों को एक साथ जोड़ते हुए स्वच्छता, दक्षता एवं जवाबदेही को दैनिक कार्यसंस्कृति का अंग बनाना होगा। इस अवसर पर अपने संबोधन में अजय मेहत्रे ने कहा कि ये अभियान डब्ल्यू.सी.एल की स्वच्छ भारत एवं सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता एवं जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन एक बार का प्रयास न होकर निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इन पहलों के माध्यम से डब्ल्यू.सी.एल ने एक बार फिर यह दर्शाया है कि वह एक स्वच्छ, हरित एवं दक्ष भविष्य के निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ

    वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ

    सतर्कता कार्यप्रणालियों में पारदर्शिता, दक्षता और ईमानदारी सुनिश्चित करने का सतत प्रयास होना चाहिए – जे. पी. द्विवेदी

    नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में  18.08.2024 को सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। वेकोलि मुख्यालय में आयोजित सतर्कता जागरूकता अभियान के उद्घाटन समारोह में जे. पी. द्विवेदी, सीएमडी, वेकोलि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    अपने उद्बोधन में  जे. पी. द्विवेदी ने कहा कि कंपनी के दैनिक कार्यों में पारदर्शिता बरतने से न केवल हम अपने कार्य को नियमानुसार पूर्ण करते है बल्कि राष्ट्र के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाते है। उन्होंने निवारक सतर्कता पर जोर देते हुए कहा कि सतर्कता कार्यप्रणालियों में पारदर्शिता, दक्षता और ईमानदारी सुनिश्चित करने का एक सतत प्रयास होना चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि कंपनी के नियमों का पालन करते हुए अपना कार्य जागरूकता पूर्वक करें।

    मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे ने अपने उद्बोधन में सतर्कता जागरूकता अभियान के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा ईमानदारी वेकोलि के मूल सिद्धांत है तथा इन्हें बल प्रदान करने हेतु सतर्कता विभाग निरंतर कार्यशील रहता है। उन्होंने कहा कि मुख्य सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार वेकोलि में 18 अगस्त से 17 नवंबर, 2025 तक निवारक सतर्कता पर केन्द्रित, सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत कैपेसिटी बिल्डिंग, प्रणालीगत सुधार, एसेट मैनेजमेंट, शिकायतों का निपटान आदि पर कार्य किया जाएगा।  इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन तथा योजना एवं परियोजना)  आनंदजी प्रसाद तथा निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे की प्रमुख उपस्थिति रही।  कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (सतर्कता) मनोज कुमार गुप्ता ने किया। समारोह में विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • देशभक्ति के रंग में रंगा एनटीपीसी सोलापुर, उत्साहपूर्वक मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

    देशभक्ति के रंग में रंगा एनटीपीसी सोलापुर, उत्साहपूर्वक मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

    सोलापुर। 15 अगस्त 2025 को, एनटीपीसी सोलापुर में डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम स्टेडियम में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया। वातावरण देशभक्ति और गर्व से ओत-प्रोत था, जब मुख्य अतिथि श्री बीजेसी शास्त्री, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सोलापुर) ने देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

    कार्यक्रम की शुरुआत में  शास्त्री ने, सीआईएसएफ कमांडेंट के साथ, सीआईएसएफ कर्मियों, सीआईएसएफ फायर विंग, डीजीआर तथा नोट्रे डेम एकेडमी के वि‌द्यार्थियों से सुसज्जित प्रभावशाली परेड दस्तों का निरीक्षण किया। परेड कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अनुशासन, समर्पण और एकता का शानदार प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।

    अपने संबोधन में  शास्त्री ने उन स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्र‌द्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने एनटीपीसी कर्मचारियों को राष्ट्र निर्माण में उनके निरंतर योगदान के लिए बधाई देते हुए, समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर  एम. के. बेबी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण),  एस. एस. गोखले, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं राख तालाब प्रबंधक), और श्रीमती प‌द्मा शास्त्री, अध्यक्षा, सृजना महिला मंडल, सहित महिला क्लब की सभी वरिष्ठ सदस्याएं, सीआईएसएफ यूनिट, नोट्रे डेम एकेडमी की प्राचार्या, सभी एचओडी/एचओएस, कर्मचारी, उनके परिवारजन, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि तथा टाउनशिप निवासी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की महत्ता को बढ़ाते हुए, मुख्य अतिथि ने सीआईएसएफ कमांडेंट, वरिष्ठ अधिकारियों और एचओएचआर के साथ मिलकर उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए एचओपी मेरिटोरियस अवार्ड प्रदान किए। सुरक्षा पुरस्कार तथा कर्मचारी सुझाव स्कीम 2025 के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए और “सर्वश्रेष्ठ टर्नआउट परेड दस्ते को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में ट्विंकल बेल स्कूल, बाल भवन और नोट्रे डेम एकेडमी के विद्यार्थियों ने जोश और देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुतियां दीं। सीआईएसएफ कर्मियों ने रोमांचक कमांडो ड्रिल और अग्नि सुरक्षा प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय जैसे नारों के उद्घोष के साथ हुआ, जिसने सभी के मन में स्वतंत्रता, एकता और भाईचारे का संदेश गूंजा दिया।

  • गत वर्ष की तरह, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड इस वित्तीय वर्ष में भी अपना उत्पादन लक्ष्य पूर्ण करेगा – जे. पी. द्विवेदी

    गत वर्ष की तरह, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड इस वित्तीय वर्ष में भी अपना उत्पादन लक्ष्य पूर्ण करेगा – जे. पी. द्विवेदी

    टीम वेकोलि ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

    नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 15 अगस्त, 2025 को उत्साह एवं उमंग के साथ “स्वतंत्रता दिवस” समारोह मनाया गया। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी ने वेकोलि सुरक्षा गारद की परेड का निरीक्षण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुरक्षा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं बैज प्रदान किया, उपरान्त टीम वेकोलि को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कंपनी के उत्पादन, उत्पादकता, पर्यावरण संरक्षण, खनन कार्यों में सुरक्षा, सीएसआर की गतिविधियों आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कंपनी में नई तकनीक और नए उपकरणों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि गत वर्ष की तरह, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड इस वित्तीय वर्ष में भी अपना उत्पादन का लक्ष्य पूर्ण करेगा। उन्होंने कर्मियों से आह्वान किया कि कोयला उत्पादन के माध्यम से देश की उन्नति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

    वेकोलि मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी, उपाध्यक्षा श्रीमती रीना पांडे, वेकोलि के निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन तथा योजना/परियोजना)  आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, सीवीओ श्री अजय मधुकर म्हेत्रे, वेकोलि संचालन समिति के सदस्य, कल्याण मंडल के सदस्य, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्यालय के महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष गण प्रमुखता से उपस्थित रहे। 

    इसके उपरान्त सीएमडी  जे. पी. द्विवेदी, निदेशक गण, सीवीओ एवं अन्य गणमान्यों ने वेकोलि मुख्यालय के आवासीय परिसर में शिशुगृह (Creche) का उद्घाटन किया। तत्पश्चात, उन्होंने सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मियों तथा दसवीं, बारहवीं एवं उच्च शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले कर्मियों के बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने वाली खदानों एवं क्षेत्रों को भी पुरस्कृत किया गया। बेस्ट क्षेत्र के पुरस्कारों की श्रेणी में उमरेड क्षेत्र को प्रथम, बल्लारपुर क्षेत्र को द्वितीय तथा माजरी क्षेत्र को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 

    कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए।

  • 80 गीगावाट से अधिक क्षमता के साथ एनटीपीसी मौदा का देश की कुल विद्युत उत्पादन में 25% योगदान – हिम्मत सिंह चौहान

    80 गीगावाट से अधिक क्षमता के साथ एनटीपीसी मौदा का देश की कुल विद्युत उत्पादन में 25% योगदान – हिम्मत सिंह चौहान

    एनटीपीसी मौदा में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित 

    नागपुर। एनटीपीसी मौदा ने अपने परिसर में 79वें स्वतंत्रता दिवस को औपचारिक समारोह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख  हिम्मत सिंह चौहान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद सीआईएसएफ द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सलामी, राष्ट्रगान, परियोजना प्रमुख का संबोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

    अपने संबोधन में  हिम्मत सिंह चौहान ने एनटीपीसी की 80 गीगावाट से अधिक स्थापित क्षमता हासिल करने और देश की कुल विद्युत उत्पादन में 25% योगदान देने की उपलब्धि को रेखांकित किया। उन्होंने संगठन की सतत विकास एवं नवीकरणीय ऊर्जा की ओर संक्रमण की प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही उन्होंने एनटीपीसी मौदा के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और हितधारकों के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

    औपचारिक समारोह के दौरान बाल भवन और एनटीपीसी भवन्स विद्या मंदिर के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एचओपी मेरिटोरियस अवॉर्ड, एनटीपीसी हेल्थ चैम्पियंस अवॉर्ड, सीआईएसएफ अवॉर्ड, बेस्ट स्टूडेंट्स अवॉर्ड और अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि, तथा एनटीपीसी कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

  • दूषित जल के कारण संक्रमण की समस्या बढ़ रही है ऐसे में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक – आभा द्विवेदी

    दूषित जल के कारण संक्रमण की समस्या बढ़ रही है ऐसे में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक – आभा द्विवेदी

    वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पाथाखेड़ा क्षेत्र में CSR के अंतर्गत आरो वाटर प्लांट युनिट का लोकार्पण

    नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के पाथाखेड़ा क्षेत्र द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत निर्मित आर.ओ वाटर प्लांट युनिट का उद्घाटन पाथाखेड़ा स्थित घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन परिसर में संपन्न हुआ। इस यूनिट का लोकार्पण WCL की प्रथम महिला एवं झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी के हाथो संपन्न हुआ। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय यात्रियों एवं आम नागरिकों को रेलवे स्टेशन परिसर में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है, जिससे पानीजनित बीमारियों को रोका जा सके।

    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती द्विवेदी ने कहा, “दूषित जल के कारण संक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। WCL द्वारा इस दिशा में उठाया गया कदम सराहनीय है।”

    इस अवसर पर झंकार महिला मंडल की भूतपूर्व उपाध्यक्षा श्रीमती इंदु सिंह, वर्तमान उपाध्यक्षा डॉ. सोनाली म्हेत्रे एवं संचयिता महिमा मंडल, पाथाखेड़ा क्षेत्र की अध्यक्षा श्रीमती सविता महापात्रा सहित अन्य सदस्याएं एवं WCL के अधिकारीगण उपस्थित रहे । श्रीमती महापात्रा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और कार्यक्रम के आयोजन में उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय नागरिकों एवं उपस्थित जनसमूह ने WCL तथा झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती द्विवेदी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं इस पहल को एक सामाजिक रूप से संवेदनशील और दूरदर्शी प्रयास बताया।