Category: DHANBAD

  • बीसीसीएल सीएसआर के तहत इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को विभिन्न कंपनियों में मिला शत-प्रतिशत नियोजन

    बीसीसीएल सीएसआर के तहत इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को विभिन्न कंपनियों में मिला शत-प्रतिशत नियोजन

    धनबाद । भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल अभ्यथियों हेतु कोयला भवन मुख्यालय स्थित सम्मलेन कक्ष में आज एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  समीरन दत्ता ने सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने वाले छात्रों में से पांच चयनित अभ्यर्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के सीएसआर मद के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोल ब्लाक, धनबाद तथा इसके आसपास के ग्रामीण युवाओं का चयन किया गया था। जिन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (एमएसएमई) के अधीन संचालित सीटीटीसी (सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर) कोलकाता में मशीन लर्निंग और औद्योगिक उत्पाद निर्माण प्रक्रियाओं पर ट्रेनिंग दी गयी।  

    बीसीसीएल के सहयोग से संचालित इस छह माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत गत वर्ष 20 सितंबर को की गयी जो 19 मार्च 2025 को पूर्ण हुआ। ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए कुल 75 युवाओं का चयन किया गया था, जिन्हें राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) से मान्यता प्राप्त तकनीशियन सीएनसी मशीनिंग, सहायक ऑपरेटर सीएनसी टर्निंग और वेल्डिंग जैसे उन्नत कोर्सेज में प्रशिक्षित किया गया। बीसीसीएल द्वारा इस [पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम पर लगभग 85 लाख रुपये का खर्च वहन किया गया। जिसमें बीसीसीएल ने शत-प्रतिशत प्लेसमेंट लक्ष्य हासिल किया। कुल 73 छात्रों ने प्रशिक्षण पूरा किया, जिसमें सभी सफल प्रतिभागियों को एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, कास्टिंग, मोल्डिंग और स्टील उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त हुआ है, जिनमें से कई अभ्यर्थियों को जिंदल स्टील, टाइके कास्ट और सीटीएम इंडिया लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी नियुक्ति मिली है। 

    मौके पर छात्रों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर सीएमडी  दत्ता ने हर्ष व्यक्त किया और प्रशिक्षणार्थियों के परिश्रम और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ‘बीसीसीएल का सीएसआर कार्यक्रम सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति भारत कोकिंग कोल की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और विस्तार किया जाएगा। उन्होंनें यह भी कहा कि बीसीसीएल धनबाद और आसपास के युवाओं को इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाकर और उनके उज्ज्वल भविष्य के हेतु कृत-संकल्पित है।

    निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्णा रमैय्या ने भी प्रतिभागियों को उनके सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छात्रों ने अपनी अथक मेहनत और समर्पण ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। उन्होंनें आशा व्यक्त की कि सफल छात्र अपनी प्रतिभा और कौशल से न सिर्फ अपने जीवन में सुधार लाएंगे, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी योगदान देंगे। समारोह के दौरान प्रशिक्षित छात्रों ने चंद्रयान-3 और प्रज्ञान रोवर के प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए और बीसीसीएल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में सीएमडी और निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया के अतिरिक्त महाप्रबंधक (सीएसआर)  कुमार मनोज, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) सुश्री नीलांजना चक्रबर्ती, प्रबंधक (सीएसआर)  अभिजीत मित्रा और तथा सीटीटीसी (सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर), कोलकाता के प्रशिक्षक श्री रौनिक घोष और  शुभोजित नासकर भी उपस्थित थे।

  • क्षयरोग दिवस पर बीसीसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल मे ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ कार्यक्रम का आयोजन

    क्षयरोग दिवस पर बीसीसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल मे ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ कार्यक्रम का आयोजन

    धनबाद। केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देशभर में इस कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से विगत 07 दिसम्बर 2024 को प्रारंभ हुए 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विश्व क्षयरोग दिवस एवं उक्त कैंपेन के समापन दिवस पर आज बीसीसीएल के तत्वावधान में केंद्रीय अस्पताल, धनबाद (सीएचडी) में ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया| नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम (एनटीबीईपी) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम  का मुख्य उद्देश्य क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बीसीसीएल द्वारा टीबी उन्मूलन हेतु पिछले 100 दिनों में किये गए भिन्न कार्यों एवं प्रयासों को साझा करना और इस अभियान के तहत टीबी को मात देने वाले सफल मरीजों (टीबी चैंपियंस), वर्त्तमान में इसकी चिकित्सा करा रहे मरीजों (टीबी योद्धाओं) के सम्मान के साथ इस अभियान को सफल बनाने वाले डॉक्टर्स, नोडल पदाधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, पैरा-मेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, वालंटियर्स एवं अन्य सपोर्ट स्टाफ एवं वर्कर्स का अभिवादन एवं सम्मान करना था।

    कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ की गयी जिसमें मंचासीन अतिथियों का पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (कार्मिक,बीसीसीएल) श्री मुरलीकृष्ण रमैया ने की जिनके साथ बीसीसीएल की चिकित्सा सेवाए प्रमुख (सीएमएस) डॉ. पूनम दुबे, केन्द्रीय अस्पताल की सीएमस (प्रभारी) डॉ. बन्दना एवं श्री उदयवीर सिंह (विभागाध्यक्ष, जनसंपर्क, बीसीसीएल) मंच पर उपस्थित अन्य अतिथि थे|    

    अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री रमैया ने टीबी के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को और तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘टीबी मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम सभी मिलकर जागरूकता फैलाएंगे और उपचार के लिए आगे आयेंगें। जन जागरूकता के जरिये टीबी को आसानी से हराया जा सकता है| हम सभी को अपने आसपास किसी भी संभावित टीबी रोगी की पहचान कर तत्काल उसकी सूचना संबंधित विभाग में देना चाहिए| जिससे टीबी पर प्रभावी रोकथाम हासिल किया जा सके|

    सीएमएस डॉ. पूनम दुबे ने कहा कि ‘टीबी एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर की कार्यक्षमता को कम करता है, जोकि एक नेशनल ह्यूमन लॉस है। उन्होंनें यह कहा कि यह पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और उचित उपचार आवश्यक है। बीसीसीएल ने टीबी उन्मूलन के लिए अपने 100-दिनीय अभियान में सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो यह दर्शाता है कि जब समाज और संस्थान मिलकर प्रयास करते हैं, तो बड़े बदलाव संभव होते हैं।‘ उन्होंने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को टीबी के लक्षणों के प्रति सतर्क रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

    डॉ. वंदना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी), केंद्रीय अस्पताल ने कहा कि ‘टीबी का समय पर उपचार जरुरी है, अन्यथा यह एक गंभीर बीमारी बन सकती है| उन्होंनें बताया कि सामूहिक प्रयासों से न केवल बीमारी का इलाज संभव है, बल्कि इससे जुड़े मिथकों को भी तोड़ा जा सकता है।‘

    100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी (टीबी, सेंट्रल हॉस्पिटल) डॉ. विकसित जयपुरियार ने पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिये 100 दिवसीय कार्यक्रम का विस्तृत ब्यौरा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की| उन्होनें बताया कि 07 दिसम्बर 2024 से 20 मार्च 2025 की अवधि में सेंट्रल हॉस्पिटल, धनबाद में कफ के कुल 660 नमूने एकत्रित किये गए, जिसमें  410 नमूनों का ट्रूनेट एग्जामिनेशन किया गया, जिसमें कुल 32 पॉजिटिव केस और 23 क्लिनिकल टीबी के रोगी मिले। सभी सीएचडी में इलाजरत है।

    इसके बाद नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा टीबी की रोकथाम एवं इसके प्रभावों से संबंधित एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें टीबी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रभावशाली ढंग से बताया गया। डॉ. प्रतिमा ने टीबी पर एक कविता प्रस्तुत की, जिसमें उन्होनें इस बीमारी से जुड़ी चिकित्सीय सलाह एवं अन्य परामर्शों को रचनात्मक रूप से व्यक्त किया। 

    कार्यक्रम के अंतिम सत्र में उन टीबी योद्धाओं और टीबी चैंपियंस का सम्मान किया गया जिन्होंने टीबी को हराकर न केवल स्वयं को स्वस्थ किया, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

    कार्यक्रम का समापन  विनीत सिन्हा, प्रबंधक (कार्मिक) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ| कार्यक्रम में सभी एरिया के चिकित्सा पदाधिकारी सहित टीबी यूनिट स्टाफ के नीलू, रणजीत, नवीन, गौरी घोष सहित स्टेट टीम से उमेश कुमार चौधरी (वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक), ओमप्रकाश (वरीय यक्षमा प्रयोगशाला पर्यवेक्षक) उपस्थित थे|

  • बीसीसीएल प्रायोजित शत-प्रतिशत छात्रों को सफल ट्रेनिंग के पश्चात मिले नौकरी के प्रस्ताव

    बीसीसीएल प्रायोजित शत-प्रतिशत छात्रों को सफल ट्रेनिंग के पश्चात मिले नौकरी के प्रस्ताव

    सिपेट द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन

    धनबाद। केंद्रीय पेट्रोकेमिकल अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) के तत्वावधान में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) धनबाद द्वारा प्रायोजित निःशुल्क 6 माह के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर आज कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र (सीएसटीएस) रांची में प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान से मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग (MO-PP) और मशीन ऑपरेटर – इंजेक्शन मोल्डिंग (MO-IM) ट्रेड में सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने वाले 80 छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया| 

    ज्ञातव्य हो कि बीसीसीएल द्वारा अपने सीएसआर परियोजना के अंतर्गत संचालित इस गतिविधि सह ट्रेनिंग प्रोग्राम में धनबाद और उसके आसपास के 200 बच्चों का चयन किया गया था, जिन्हें सिपेट के माध्यम से पांच बैच में (प्रति बैच 40 छात्र) उपरोक्त विधाओं में ट्रेनिंग दी गयी| ट्रेनिंग में 194 छात्र सफल हुए जिसमें शत-प्रतिशत छात्रों को देश के विभिन्न प्लास्टिक्स कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हुए| बीसीसीएल द्वारा उक्त सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत प्रति छात्र 85 हज़ार रुपये का खर्च वहन किया गया| जिसके तहत छात्रों ने प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग, इंजेक्शन मोल्डिंग जैसी विधाओं में सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी की। उक्त कार्यक्रम चौथे और पांचवें बैच में सफल छात्रों के लिए आयोजित किया गया था| प्रथम, द्वितीय और तृतीय बैच के छात्रों को पूर्व में ही सम्मानित और प्रमाण पत्र वितरित किया जा चुका है| 

    आयोजित कार्यक्रम में बीसीसीएल और सिपेट के कई अधिकारी शामिल हुए| जिसमें बीसीसीएल से  अभिजित मित्रा, प्रबंधक (सीएसआर) और सिपेट से श्रीमती अम्बिका जोशी  प्रबंधक (तकनीकी) व्यक्तिगत रूप से सम्मिलित हुए| अवसर पर (सीएमडी-बीसीसीएल)  समीरन दत्ता तथा निदेशक (कार्मिक)  मुरली कृष्ण रमैया ने अपनी शुभकामनाये संदेश छात्रों तक प्रेषित की। 

    अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  दत्ता ने कहा कि धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के कौशल विकास के लिए बीसीसीएल कृत-संकल्पित है और इसी के अंतर्गत एस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था| उन्होनें छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की| निदेशक श्री रमैया ने कहा कि इस प्रकार के कौशल कार्यक्रमों से युवाओं को न सिर्फ रोजगार प्राप्त हो सकेगा बल्कि वो देश कि प्रगति में अपना योगदान भी कर सकेंगें| सिपेट के प्रबंधक ने भी छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी| कार्यक्रम के समापन सत्र में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए तथा बीसीसीएल और सिपेट के प्रति इस कोर्सेज को सफलतापूर्वक पूरा करने हेतु अपना आभार व्यक्त किया ।

  • बीसीसीएल के सभी क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस

    बीसीसीएल के सभी क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस

    (सांस्कृतिक समारोह के साथ केन्द्रीय चिकित्सालयजगजीवन में मनाया गया महिला दिवस समारोह)

    धनबाद।बीसीसीएल के सभी इकाइयों, मुख्यालय एवं परियोजना क्षेत्रों में भी महिला दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। माँ, बहन, पत्नी, सहकर्मी और मित्र के रूप में महिलाओं के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    कोयला भवन, मुख्यालय के सम्मलेन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के बीच आपसी संबंध और सौहार्द बढ़ाने पर जोर दिया गया एवं परस्पर विचार साझा किए गए।
    रीजनल अस्पताल, कतरास क्षेत्र में महिलाओं से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य मुद्दों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कुसुंडा क्षेत्र में कुसुंडा कोलियरी की महिला शॉवल ऑपरेटर रामरती देवी को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परियोजना क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

    बीसीसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल, जगजीवन नगर, धनबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – 2025 के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरायढेला थाना, जगजीवन नगर की महिला इंस्पेक्टर नूतन मोदी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग कॉलेज (सीएचडी) की छात्राओं के साथ-साथ बैंक-मोड़ थाना की सब-इंस्पेक्टर सोरन रॉय, जो एक जानी-मानी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी हैं, ने भी हिस्सा लिया।
    अस्पताल की मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वंदना ठाकुर ने मुख्य अतिथि नूतन मोदी का स्वागत पुष्प-गुच्छ एवं मोमेंटो देकर किया। अपने स्वागत संबोधन में डॉ. ठाकुर ने सभी महिला कर्मियों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    मुख्य अतिथि नूतन मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “महिलाएँ आज हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। अब समय आ गया है कि हम उनके योगदान को और अधिक सराहें और समाज में समान अवसर प्रदान करें।” उन्होंने बीसीसीएल द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की इस पहल की सराहना की। इस वर्ष के थीम ‘एक्सेलरेट एक्शन’ पर आधारित इस कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।

    कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टूडेंट्स और स्टाफ नर्सों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रस्तुत समूह गान और काव्य पाठ को विशेष सराहना मिली। नृत्य, गीत, समूह गान और नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। नर्सिंग स्टूडेंट्स द्वारा प्रस्तुत स्किट डांस को भी सभी ने प्रशंसा की दृष्टि से देखा।
    समारोह के अंत में प्रबंधक कार्मिक, कुमारी श्वेता ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. रंजिता कीरो, डॉ. पद्मजा, डॉ. मंजरी, मेट्रन रेबा सिस्टर एवं अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

    इस अवसर पर वरीय प्रबंधक कार्मिक शोभा कुजूर ने महिला कर्मचारियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके सशक्तिकरण और समानता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

  • बीसीसीएल धनबाद को राजभाषा का राष्ट्रीय पुरस्कार

    बीसीसीएल धनबाद को राजभाषा का राष्ट्रीय पुरस्कार

    धनबाद । राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गुवाहाटी में आयोजित पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र के संयुक्त राजभाषा सम्मेलन सह पुरस्कार वितरण समारोह में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) धनबाद को पूर्वी क्षेत्र में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नराकास धनबाद के अध्यक्ष कार्यालय बीसीसीएल की ओर से नराकास सचिव दिलीप कुमार सिंह, प्रबंधक (राजभाषा) ने असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा और माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया।दिलीप कुमार सिंह को उनके विशेष योगदान के लिए इस अवसर पर एक प्रशस्ति प्रत्र भी दिया गया।

    निदेशक (कार्मिक)मुरली कृष्ण रमैया के साथ दिलीप कुमार सिंह ने आज यह सम्मान  अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  समीरन दत्ता को उनके कक्ष में सौंपा। अवसर पर सीएमडी सचिवालय सेक्रेटरी  एस.के. चटर्जी के साथ जनसंपर्क विभाग के प्रमुख  उदयवीर सिंह भी उपस्थित थे।

    ज्ञात हो कि बीसीसीएल नराकास का अध्यक्ष कार्यालय है और सीएमडी इसके अध्यक्ष हैं।बीसीसीएल की इस उपलब्धि पर सभी कर्मचारियों को गर्व है और यह सम्मान उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है।समीरन दत्ता ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी और भविष्य में राजभाषा और कंपनी द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों में भी इसी प्रकार की उत्कृष्टता बनाए रखने की आशा व्यक्त की।

  • सिपेट द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन  

    सिपेट द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन  

    धनबाद। केंद्रीय पेट्रोकेमिकल अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) के साथ अभिसारिता कार्यक्रम के तहत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) धनबाद द्वारा प्रायोजित निःशुल्क 06 माह के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर केंद्रीय पेट्रोकेमिकल अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान से मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग (MO-PP) और मशीन ऑपरेटर – इंजेक्शन मोल्डिंग (MO-IM) ट्रेड में सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने वाले 80 छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया |

    विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में बीसीसीएल और सिपेट के कई वरीय अधिकारी शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से बीसीसीएल से  महाप्रबंधक(सीएसआर)कुमार मनोज, प्रबंधक (कार्मिक) नीलान्जना चक्रवर्ती तथा सिपेट  के अधिकारी कार्यक्रम में वर्चुअली और व्यक्तिगत रूप से सम्मिलित हुए| प्रायोजित कोर्सेज के लिए नामांकित कुल 200 प्रशिक्षणार्थियों के प्रथम बैच के 80 छात्रों को प्रमाण-पत्र के साथ नियोजन के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए| छात्रों ने प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग, इंजेक्शन मोल्डिंग जैसी विधाओं में ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

    इस अवसर पर सिपेट के निदेशक ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने कौशल का उपयोग कर देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित अन्य  गणमान्य अतिथियों ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए तथा बीसीसीएल और सिपेट के प्रति इस कोर्सेज को सफलतापूर्वक पूरा करने हेतु अपना आभार व्यक्त किया।

  • बीसीसीएल में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के लिए विदाई कार्यशाला का आयोजन

    बीसीसीएल में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के लिए विदाई कार्यशाला का आयोजन

    धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड से फरवरी-2025 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए  28.फरवरी 2025  को कोयला भवन में सेवानिवृत्ति-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया ने की. कार्यशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) कुमार मनोज, महाप्रबंधक (जेएमपी) विद्युत साहा, तथा महाप्रबंधक (सीटीपी) सुनील कुमार ने भी सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के कार्यक्रम का हिस्सा बने। 

    अपने अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया ने सभी कार्मिकों को सफ़लता पूर्वक कंपनी की सेवा करने के लिए धन्यवाद दिया तथा उन्होनें  सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को कम्पनी से प्राप्त होने वाली धनराशी का समझदारी से उपयोग करने की सलाह दी। 

    इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष , सुरेद्र भूषण, अपूर्व कुमार मित्रा, सत्यप्रिय रॉय, तथा अधिकारीगणों में मनीष चन्द्र साहू, पूनम एवं मुख्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस विशेष अवसर पर सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।  कार्यशाला में विभिन्न यूनियन प्रतिनिधी भी उपस्थित रहे l श्यामल चक्रबोर्ती, मुख्य प्रबंधक (खनन), , चाँच विक्टोरिया क्षेत्र उपेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक (खनन), कतरास क्षेत्र,. ए. के. चट्टोपाध्याय,वरीय प्रबंधक (सर्वेक्षण), , बस्ताकोला क्षेत्र. मन्यु ठाकुर, मुख्य प्रबंधक (खनन), , बरोरा क्षेत्र. उपेन्द्र सिंह, प्रबंधक (खनन), , पुटकी बलिहारी क्षेत्र. दीपक कुमार, अधीनस्थ अभियंता, , सी. टी.पी. एस. के. सिन्हा, अधीनस्थ अभियंता (वि. एवं यां.), , बरोरा क्षेत्र. देव नारायण रजक, अधीनस्थ अभियंता (उत्खनन), कुसुंडा क्षेत्र. सुरेश रजक, फोरमैन इंचार्ज (वि. एवं यां.), वि. एवं यां विभाग (मु.). राम प्रवेश दास, फोरमैन (इलेक्ट्रिकल),  भूली नगर प्रशासन, बी.टी.ए.. युगल किशोर दास, फोरमैन (इलेक्ट्रिकल),, वि. एवं यां विभाग/ पी.एस (मु.). सुदर्शन सिंकू, सहायक फोरमैन (मेके.),  वि. एवं यां विभाग / पी.एस (मु.). रिकू हाजरा, सामान्य मजदूर (सफाई), 61375716, गेस्ट हाउस, प्रशासन विभाग. श्रीमती संध्या देवी, सामान्य मजदूर, , क्षेत्रीय अस्पताल, भूली. दिलीप सहानी, ड्राईवर-कम-मेकेनिक, , वि. एवं यां विभाग (मु.) उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन जन-संपर्क विभाग के प्रबंधक (कार्मिक) प्रणव कुमार ओझा ने किया।

  • हिंदी कार्यशाला का आयोजन

    हिंदी कार्यशाला का आयोजन

    धनबाद । अधिकारी क्लब, बस्ताकोला क्षेत्र में हिंदी कार्यशाला – ‘बढ़ रही है मेरी शान, हिंदी ही है मेरी पहचान’ कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें संकाय सदस्यों के रूप में मुख्यालय से  अनिरुद्ध नोनिया और श्रीमती बंदना देवी सम्मिलित हुए। आमंत्रित सदस्यों ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए हिन्दी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कार्यालयीन गतिविधियों में हिन्दी के अधिकाधिक उपयोग की महत्ता बताई। सम्मानित अतिथियों ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। 

    अध्यक्षीय संबोधन में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक  अभिषेक राय ने कहा कि हिंदी में काम करना हम सभी का संवैधानिक दायित्व है। हिंदी आज भारत के साथ – साथ भारत के बाहर भी एक महत्वपूर्ण भाषा बन गयी है। हम सभी को कंप्यूटर पर हिंदी में ही कार्य करना चाहिए। आज कंप्यूटर पर कार्य करने की समस्त प्रकार की सुविधाएं और साफ्टवेयर उपलब्ध हैं। कार्यशाला में  अभिषेक राय, क्षेत्रीय बंधक(कार्मिक);मनोरंजन सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन), सुश्री शिखारानी महतो, नोडल अधिकारी(राजभाषा) सहित अन्य उपस्थित थे। संचालन वशिष्ठ मुनि पाण्डेय ने किया|

  • जगजीवन नगर में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    जगजीवन नगर में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    धनबाद। बीसीसीएल के मानव संसाधन कल्याण विभाग, जगजीवन नगर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों, केन्द्रीय चिकित्सालय तथा मुख्यालय से 30 से अधिक महिला कार्मिकों ने सहभागिता की।

    कार्यशाला का प्रथम सत्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), आईएसएम धनबाद की प्रोफेसर आकांक्षा सिन्हा द्वारा लिया गया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यस्थल पर लैंगिक समानता, नेतृत्व कौशल एवं आत्मनिर्भरता पर विस्तृत चर्चा की।

    द्वितीय सत्र का संचालन वाशरी डिवीजन की प्रबंधक (कार्मिक) प्रिया सिंह द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा, अधिकारों तथा नीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने बीसीसीएल में महिलाओं के हितों की सुरक्षा हेतु उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं प्रावधानों की जानकारी दी।

    कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन)  आर.एन. विश्वकर्मा ने निभाई। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं के कार्यस्थल पर सशक्तिकरण को लेकर बीसीसीएल के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं।कार्यशाला के फीडबैक सत्र के दौरान महिला कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

  • बीसीसीएल वाशरी डिवीजन सलाहकार समिति बैठक का आयोजन

    बीसीसीएल वाशरी डिवीजन सलाहकार समिति बैठक का आयोजन

    धनबाद। बीसीसीएल वाशरी डिवीजन में क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक महाप्रबंधक वाशरी एम. सोहेल इकबाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई| आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य वाशरी क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की समीक्षा, क्षेत्र के विकास की रूपरेखा तय करना तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करना था, जिससे उत्पादन गतिविधियाँ सुचारू रहे और परियोजनान्तर्गत लक्ष्य हासिल किया जा सके| 

    बेहतर क्रियान्वयन और क्षेत्र के विकास के लिए महाप्रबंधक ने उपस्थित सभी  सदस्यों, कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों से उनके सुझाव मांगे और उन्हें लागू करने का आश्वासन दिया| महाप्रबंधक ने उपस्थित प्रबंधकों, नोडल पदाधिकारियों द्वारा समर्पित प्रगति प्रतिवेदन एवं अद्यतन रिपोर्ट पर भी विस्तार से चर्चा की| 

    बैठक में  देबाज्योति अधिकारी, अवर प्रबंधक वाशरी डिवीजन,  संजय कुमार क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी,  राजेश कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक,  शैलेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक,  संतोष कुमार, क्षेत्रीय असैनिक अभियंता एवं  राहुल मयूर, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक सहित सलाहकार समिति सदस्य  ए.के. झा (BCKU),  एस. के. मिश्रा (DCKS) तथा  राजेंद्र प्रसाद एवं  एस. के. साही (JMS) उपस्थित थे|