Maharashtra के ठाणे में नाबालिग से कुकर्म करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

महाराष्ट्र के ठाणे में एक मदरसे में 11 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई। बुधवार को पुलिस ने बताया कि यह घटना भिवंडी इलाके में मंगलवार को तड़के में हुई है।

आरोपी और पीड़ित दोनों मदरसे में पढाई करते हैं। शांति नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने बताया कि अपराध करने के पश्चात 22 वर्षीय आरोपी बिहार स्थित अपने गृहनगर के लिए चला गया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मंगलवार की सुबह अपने घर गया और घटना की पूरी जानकारी अपने मां को दी। उन्होंने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जूट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.