गणेश प्रतिमा स्थापित कर किया गया पूजा पाठ

Spread the love

सोनभद्र। चुर्क मुख्य बाजार वार्ड नंबर 4 में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश पूजा समिति चुर्क बाजार द्वारा गणेश पूजा का आयोजन किया गया। विधि-विधान से गणेश जी की मूर्ति स्थापना के बाद रविवार को हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचे। विशाल भंडारा हुआ। इसके उपरान्त सोमवार को भव्य देवी जागरण आयोजन किया जायेगा। मुख्य पुजारी दिवाकर तिवारी जजमान शुभम गुप्ता उनकी धर्मपत्नी रहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.