हिंडालको महान में राम नवमी पर श्री राम की हुई पूजा अर्चना व बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्याम दास बिड़ला की मनाई गई जयंती

Spread the love

सिंगरौली।श्री राम नवमी के अवसर पर हिंडालको महान में 24 घण्टे का अखंड रामायण का पाठ पूर्ण होने पर भगवान राम का पूजन किया गया, जिसमे हिंडालको महान के वरिष्ठ प्रबंधकों सहित अन्य कर्मचारियों ने परिवार सहित पूजा अर्चना की।

रामायण में भगवान राम को मानवता के आदर्श और धर्म के प्रतीक भगवान राम के नाम से राम वाटिका में राम पथ का विमोचन करते हुये फलदार वृक्ष लगाए गए,जिसमे प्रमुख रूप से परियोजना प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ नाथ,मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद ,वित्त प्रमुख सुशांत नायक व अन्य विभाग प्रमुखों ने पौधा रोपण किया। भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कम्पनी प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ ने बताया कि भगवान राम की जीवन गाथा,उनके संकल्प और नैतिकता के सिद्धांतों ने लोगों के दिलों में अटल स्थान बना लिया है।

राम नवमी के अवसर पर हम सब भगवान राम की भक्ति करते हैं, उनके चरित्र और गुणों का पाठ करते हैं और आज उनके जन्म स्थली अयोध्या में रामलला के मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।भगवान श्री राम को आदर्श राजा के रूप में भी माना जाता है। उन्होंने अपने राज्य के लोगों के हित में जीवन बिताया और राजनीतिक उदारता,समर्थन,और न्याय की भावना दिखाई। राम ने अपने राज्य के लोगों के हित में सर्वस्व न्योछावर कर दिया।कार्यक्रम में बनारस के गंगा आरती के तर्ज पर भगवान श्री राम की भब्य आरती व प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेफ्टी प्रमुख गिरिजा पंडा अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.