धूमधाम से मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

Spread the love

0 पेड़ मत काटो। जीव जंतुओं को दाना-पानी की व्यवस्था करो। प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलवाई।
सोनभद्र। दी आर्यंस एकेडमी संत नगर रावर्ट्सगंज सोमवार को विद्यालय परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती व दयानंद सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य चित्रा जलान ने विद्यालय परिसर में एबीवीपी विभाग के संगठन मंत्री अनिल का स्वागत करते हुए बच्चों को पृथ्वी दिवस की जानकारी देने की बात की। मुख्य अतिथि अनिल ने बच्चों को पृथ्वी बचाओ के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाओ। पेड़ मत काटो। जीव जंतुओं को दाना व पानी की व्यवस्था करो। प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलावाई।

प्लास्टिक के इस्तेमाल से तमाम बीमारियों के फैलने की बात की और बच्चों से अपने प्रत्येक जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाओ व उसकी देखभाल भी करना आवश्यक है। बच्चों ने भी कई प्रश्नों को उनके समक्ष रखा जिसका जवाब उन्होंने सादगी से समझाते हुए दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने बच्चों को प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना सच करने की बात कही व प्रदूषण से बचने के भी उपाय बताएं। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने अतिथियों को धन्यवाद व बच्चों को पृथ्वी बचाने के लिए तमाम जानकारियां देते हुए बच्चों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने की बात कही आस-पास पड़ोस में भी पौधा लगाने की बात कही। इस अवसर पर नवीन कुमार पाण्डेय, अजय बिन्द, राजीव रंजन त्रिपाठी, अभय गुप्ता, अश्वनी मिश्रा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.