उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं को आवाज उठाने की जरूरत है- अंजली सिंहा

Spread the love

महिलाओं के वास्ते खाली कर दो रास्ते ………

महिलाओं के सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा 

ग्राम्या संस्थान द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन 

नौगढ़। महिलाओं के निर्णय लेने के अधिकार में ही उनकी स्वतंत्रता समाहित है। महिलाओं में आत्मशक्ति विकसित करने की  शक्ति है। उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं को आवाज उठाने की जरूरत है। कुछ ऐसी बातों से  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के तहत महिलाओं और  किशोरियों को जागरूक किया गया।

ग्राम्या संस्थान और सहयोग, आशा फार एजुकेशन के तत्वाधान में विकास खंड नौगढ़ के लालतापुर गांव में सोमवार को हर स्थान पर महिलाओं का समावेशन एवं बराबरी पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम आलोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नारी की स्थिति समाज में जितनी सुदृढ़- महत्वपूर्ण होगी उतना ही समाज उन्नत और मजबूत होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अंजली सिंहा ने कहा कि देश में अब परिस्थिति बदल रही है। भारत में महिलाएं आर्मी, एअरफोर्स, पुलिस, आईटी, इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। भारत में महिला को शिक्षा का, वोट देने का और मौलिक अधिकार प्राप्त है।‌

इस मौके पर महिला समूह लीडर लक्ष्मण, प्यारी, रामरती ने संगठन गीत ‘लेकर मजदूरों का झंडा- हम लड़बो लड़इयां हो’ तथा छात्राओं ने विविध कार्यक्रमों  के माध्यम से महिलाओं की भावनाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली से आई  समाजसेविका कंचन सिंह ने कहा कि आज का दिन हम महिलाओं के लिए जश्न मनाने का दिन है। इसलिए इस दिन से हमें प्रेरणा लेकर अपने अधिकारों के लिए आगे भी लड़ना होगा। जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी तब तक हक और अधिकार हासिल नहीं हो सकता।

सम्मेलन में बिना प्रलोभन के महिलाओं के अधिकार को लागू करने वाली पार्टी को मतदान करने की महिलाओं ने शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन नीतू सिंह और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के निदेशक बिंदु सिंह ने किया। महिला सम्मेलन में नौगढ़ एवं चकिया ब्लाक के विभिन्न गांवों से लगभग 400 महिलाओं और 100 किशोरी, बालिकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर प्यारी, संगीता, लक्ष्मीना, रेखा, सुहानी, सुनीता, अनीता के अलावा सुरेंद्र  सिंह श्री राम, राम विलास, त्रिभुवन, सुनील, अंजू शबाना समेत अन्य लोग मौजूद थे।  ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published.