लोकसभा निर्वाचन : चतुर्थ चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 13 मई को 

Spread the love

मतदान प्रातः 7ः00 बजे से शुरू होकर सायं 6ः00 बजे तक चलेगा

चतुर्थ चरण में कुल 02 करोड़ 47 लाख 47 हजार 27 मतदाता हैं, जिसमें 01 करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरूष, 01 करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला एवं 947 थर्ड जेण्डर

ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में 03 लाख 73 हजार 751 मतदाता हैं, जिसमें 02 लाख 263 पुरूष, 01 लाख 73 हजार 436 महिला मतदाता एवं 52 थर्ड जेण्डर

चतुर्थ चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 130 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 16 महिला एवं 114 पुरूष प्रत्याशी

ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 02 महिला एवं 08 पुरूष प्रत्याशी

मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र  मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किये जाने हेतु मान्य

मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत प्रदेश स्तर पर 1800-180-1950 तथा जनपद स्तर पर 1950 टॉल-फ्री नम्बर पर कॉल करके दर्ज करायी जा सकती है

चतुर्थ चरण में 189 आदर्श मतदेय स्थल एवं 122 महिला, 42 दिव्यांग तथा 55 युवा कार्मिक प्रबंधित मतदेय स्थल बनाये गये

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 13 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों 27-शाहजहाँपुर (अ0जा0), 28-खीरी, 29-धौरहरा, 30-सीतापुर, 31-हरदोई (अ0जा0), 32-मिश्रिख (अ0जा0), 33-उन्नाव, 40-फर्रूखाबाद, 41-इटावा (अ0जा0), 42-कन्नौज, 43-कानपुर, 44-अकबरपुर, 56-बहराइच (अ0जा0) तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र 136-ददरौल में 13 मई, 2024 को मतदान होगा। मतदान प्रातः 7ः00 बजे से शुरू होकर सायं 6ः00 बजे तक चलेगा, जो भी मतदाता शाम 06ः00 बजे पोलिंग बूथ पर कतार में उपस्थिति रहेंगे, उन सभी मतदाताओं के वोट डलवाये जायेंगे।

चतुर्थ चरण के निर्वाचन क्षेत्र 13 जनपदों- शाहजहाँपुर, खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, एटा, फर्रूखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज तथा बहराइच में आते हैं। 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग आफिसर क्रमशः जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, खीरी, मुख्य विकास अधिकारी, खीरी, जिलाधिकारी, सीतापुर, हरदोई, मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई, जिलाधिकारी, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर नगर, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर तथा जिलाधिकारी, बहराइच तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र ददरौल के रिटर्निंग आफिसर उप जिलाधिकारी सदर, शाहजहाँपुर अधिसूचित हैं।

चतुर्थ चरण में कुल  2 करोड़ 47 लाख 47 हजार 27 मतदाता हैं, जिसमें  1 करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरूष मतदाता तथा  01 करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला मतदाता एवं 947 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3,73,751 (03 लाख 73 हजार 751) मतदाता हैं, जिसमें 2,00,263 (02 लाख 263) पुरूष मतदाता तथा 1,73,436 (01 लाख 73 हजार 436) महिला मतदाता एवं 52 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। 438 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं।

चतुर्थ चरण में मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता 33-उन्नाव तथा सबसे कम मतदाता 43-कानपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 130 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 16 महिला एवं 114 पुरूष प्रत्याशी हैं। ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 02 महिला एवं 08 पुरूष प्रत्याशी हैं। 

चतुर्थ चरण में सबसे अधिक 15 प्रत्याशी 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा सबसे कम 07 प्रत्याशी 41-इटावा (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। 

लोकसभा क्षेत्र 27-शाहजहांपुर में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 23,31,834 कुल मतदाता हैं, जिनमें 12,51,342 पुरूष, 10,80,342 महिला तथा 150 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 2481 मतदेय स्थल हैं।

लोकसभा क्षेत्र 28-खीरी में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 18,70,170 कुल मतदाता हैं, जिनमें 9,91,805 पुरूष, 8,78,323 महिला तथा 42 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 1848 मतदेय स्थल हैं।

लोकसभा क्षेत्र 29-धौरहरा में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 17,19,345 कुल मतदाता हैं, जिनमें 9,17,123 पुरूष, 8,02,143 महिला तथा 79 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 1875 मतदेय स्थल हैं।

लोकसभा क्षेत्र 30-सीतापुर में 08 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 17,59,943 कुल मतदाता हैं, जिनमें 9,36,032 पुरूष, 8,23,850 महिला तथा 61 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 2018 मतदेय स्थल हैं।

लोकसभा क्षेत्र 31-हरदोई (अ0जा0) में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 19,10,485 कुल मतदाता हैं, जिनमें 10,01,041 पुरूष, 9,09,390 महिला तथा 54 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 2085 मतदेय स्थल हैं।

लोकसभा क्षेत्र 32- मिश्रिख (अ0जा0) में 09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 18,78,195 कुल मतदाता हैं, जिनमें 9,93,947 पुरूष, 8,84,199 महिला तथा 49 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 2074 मतदेय स्थल हैं।

लोकसभा क्षेत्र 33- उन्नाव में 08 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 23,41,740 कुल मतदाता हैं, जिनमें 12,44,745 पुरूष, 10,96,903 महिला तथा 92 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 2498 मतदेय स्थल हैं।

लोकसभा क्षेत्र 40-फर्रूखाबाद में 08 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 17,47,182 कुल मतदाता हैं, जिनमें 9,39,414 पुरूष, 8,07,728 महिला तथा 40 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 1922 मतदेय स्थल हैं।

लोकसभा क्षेत्र 41-इटावा (अ0जा0) में 07 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 18,28,498 कुल मतदाता हैं, जिनमें 9,84,384 पुरूष, 8,44,082 महिला तथा 32 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 2030 मतदेय स्थल हैं।

लोकसभा क्षेत्र 42-कन्नौज में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 19,88,925 कुल मतदाता हैं, जिनमें 10,64,886 पुरूष, 9,23,944 महिला तथा 95 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 2307 मतदेय स्थल हैं।

लोकसभा क्षेत्र 43-कानपुर में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 16,62,859 कुल मतदाता हैं, जिनमें 8,86,073 पुरूष, 7,76,664 महिला तथा 122 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 1607 मतदेय स्थल हैं।

लोकसभा क्षेत्र 44-अकबरपुर में 09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 18,69,167 कुल मतदाता हैं, जिनमें 10,02,218 पुरूष, 8,66,870 महिला तथा 79 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 1958 मतदेय स्थल हैं।

लोकसभा क्षेत्र 56-बहराइच (अ0जा0) में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में 18,38,684 कुल मतदाता हैं, जिनमें 9,69,331 पुरूष, 8,69,301 महिला तथा 52 थर्ड जेण्डर हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 1885 मतदेय स्थल हैं।

चतुर्थ चरण के चुनाव में कुल 26,588 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं, जिनमें से 4,715 क्रिटिकल हैं। 16,334 मतदान केन्द्र हैं। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 03 विशेष प्रेक्षक, 13 सामान्य प्रेक्षक, 09 पुलिस प्रेक्षक तथा 17 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं। उक्त के अतिरिक्त 2,250 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 287 जोनल मजिस्ट्रेट, 111 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2,920 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 6,866 भारी वाहन, 5,879 हल्के वाहन तथा 1,05,839 (01 लाख 5 हजार 839) मतदान कार्मिक लगाये गये हैं। मतदान के लिए 33,149 ईवीएम की कन्ट्रोल यूनिट, 33,149 बैलट यूनिट तथा 35,644 वी0वी0पैट तैयार किये गये हैं। 

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गयी है। चतुर्थ चरण के निर्वाचन के दौरान अर्द्ध सैनिक बलों/पुलिस बलों के व्यवस्थापन के दृष्टिगत आकस्मिकता की स्थिति में मेडिकल सहायतार्थ एयर एम्बुलेंस एवं हेलीकाप्टर की व्यवस्था भी की गयी है। हेलीकाप्टर की लोकेशन 12 व 13 मई को कानपुर में तथा एयर एम्बुलेंस की लोकेशन 13 मई, 2024 को लखनऊ में रहेगी।

50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर (14,126 मतदेय स्थल) लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तरों पर किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त 5,420 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। चतुर्थ चरण में 189 आदर्श मतदेय स्थल एवं 122 महिला, 42 दिव्यांग तथा 55 युवा कार्मिक प्रबंधित मतदेय स्थल बनाये गये हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से वोटर इन्फार्मेशन स्लिप मतदाताओं को वितरित करायी गयी है, जिसके माध्यम से उन्हें अपने वर्तमान मतदेय स्थल एवं क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी। चतुर्थ चरण में कुल 2,44,86,751 (02 करोड़ 44 लाख 86 हजार 751) मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित की गयी है। इसके अतिरिक्त मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है। चतुर्थ चरण के जनपदों में 48,50,432 (48 लाख 50 हजार 432) परिवारों को वोटर गाइड वितरित की गयी है।

चतुर्थ चरण के जनपदों में 27 अक्टूबर, 2023 से 12 मई, 2024 तक कुल 16,10,813 (16 लाख 10 हजार 813) मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित कराये गये हैं। मतदान की अवधि में सभी बी0एल0ओ0 एल्फाबेटिक लोकेटर मतदाता सूची के साथ मतदाता सहायता बूथ पर उपस्थित रहेंगे एवं आने वाले मतदाताओं की सहायता करेंगे। दिव्यांग तथा वृद्ध मतदाताओं की सहायता के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं वॉलन्टियर की व्यवस्था की गयी है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र (यथा-आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किये जाने हेतु मान्य होंगे।

मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत प्रदेश स्तर पर 1800-180-1950 तथा जनपद स्तर पर 1950 टॉल-फ्री नम्बर पर कॉल करके दर्ज करायी जा सकती है। इसके अतिरिक्त सी-विजिल, वोटर हेल्पलाइन एप तथा एन0जी0एस0पी0 पर भी शिकायतें दर्ज करायी जा सकती हैं।

चतुर्थ चरण में सी-विजिल पर 16 मार्च से 12 मई, 2024 तक कुल 1489 शिकायतें दर्ज हुई हैं। उनमें 1052 शिकायतें सही पायी गयी हैं तथा 437 शिकायतें गलत पायी गयी हैं। कुल 1052 सही शिकायतों में से 1008 शिकायतें 100 मिनट की नियत समयावधि में निस्तारित की गयी हैं। शिकायत निस्तारण का औसत समय 47 मिनट है, जो कि नियत समयावधि 100 मिनट से कम है। चतुर्थ चरण में 16 मार्च से 12 मई 2024 तक 26.27 करोड़ रूपये की कीमत की शराब, नकदी व ड्रग आदि जब्त की गयी।

गर्मी व लू के दृष्टिगत मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर जहां तक मतदाताओं की कतार रहेगी वहां तक छाया व्यवस्था तथा शीतल पेयजल, शौचालय, साइनेज की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगजनों के बैठने हेतु कुर्सियां, स्कूल बेंच की भी व्यवस्था की गई है। पैरामेडिक्स तथा आशा कर्मियों को पर्याप्त ओआरएस एवं मेडिकल किट उपलब्ध करायी गई है। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को मतदाताओं के साथ विनम्र और सहयोगपूर्ण व्यवहार के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

मतदान प्रतिशत की जानकारी 2-2 घण्टे पर मीडिया को प्रेषित की जायेगी। इसके अतिरिक्त वोटर टर्नआउट एप एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया हैण्डलस् पर भी मतदान प्रतिशत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.