एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा ‘वसंत मेला’ का आयोजन किया 

चतरा। वसुंधरा लेडीज़ क्लब, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना त्रिपाठी के नेतृत्व में ‘वसंत मेला’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं तथा सामुदायिक एकता को समर्पित एक जीवंत उत्सव रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रुपाली सिन्हा,अध्यक्ष, वसुधा लेडीज़ क्लब एवं दक्षिण दीपनजली महिला समिति की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और गरिमा में वृद्धि हुई। अपने संबोधन में उन्होंने ऐसे आयोजनों को सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, महिलाओं की सहभागिता एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।

NTPC

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमेंश्रीमती रेनू सहगल, अध्यक्ष, स्वर्णरेखा महिला समिति, एनटीपीसी पतरातू; धनंजय शेखांडे, परियोजना प्रमुख (HOP), चट्टी बरियातू; के. चंद्रशेखर, परियोजना प्रमुख (HOP), केरंडारी; आलोक कुमार त्रिपाठी, परियोजना प्रमुख (HOP), एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा  तथा नॉर्थ करणपुरा के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। मेले के दौरान झारखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक कला एवं हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित की गईं, जिनमें कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं आगंतुकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। महिला कल्याण से जुड़े स्टॉल एवं क्षेत्रीय विशेषताओं को दर्शाने वाले स्टॉल मेले का प्रमुख आकर्षण रहे। यह दो दिवसीय आयोजन कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की सक्रिय सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। प्रथम दिवस में गायन, नृत्य एवं मिमिक्री जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विविध खाद्य एवं हस्तशिल्प स्टॉल लगाए गए, जिससे मेले का वातावरण उल्लासमय बना रहा। द्वितीय दिवस में इन-हाउस नृत्य एवं गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके उपरांत वसंत मेला ग्रैंड हाउजी एवं लकी लॉटरी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसके साथ दो दिवसीय वसंत मेले का विधिवत समापन किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *