पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी महेंद्र पाल सिंह पप्पी का असामयिक निधन

Spread the love

चन्दौली/    पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी पंजाब होटल के मालिक सरदार महेंद्र पाल सिंह पप्पी का 51 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया।  समाचार लिखे जाने तक मृत्यु के कारण का पता नहीं चल सका। उनके कुशल व्यवहार की पूरे नगर में चर्चा हो रही है और शुभचिन्तकों में शोक व्याप्त हो गया है।

उनके आवास की ओर लोगों की भीड़ बढ़ रही थी। उनके निधन से मर्माहत नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मनोज कुमार ओझा ने फोन कर इस दुखद घटना की सूचना दी तदुपरांत अनेक लोगों ने फोन कर पप्पी भाई के निधन पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को यह कष्ट सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.