तृणमूल कांग्रेस ने राजेशपति त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश का पार्टी संयोजक मनोनीत किया

Spread the love

 वाराणसी । पूर्व   एम0एल0सी0 और वरिष्ठ  नेता पंडित राजेशपति त्रिपाठी को *आल इन्डिया तृणमूल कांग्रेस  की चेयर पर्सन ममता बनर्जी  द्वारा पार्टी की 19 सदस्यीय नेशनल वर्किंग कमेटी का  सदस्य बनाये जाने के बाद पार्टी संगठन का उत्तर प्रदेश संयोजक बनाये जाने पर पार्टी  कार्यकर्ताओं और शुभचिन्तकों द्वारा   प्रसन्नता प्रकट  करते हुये पार्टी चेयरपर्सन  ममता जी को  धन्यवाद  दिया गया ।
 बधाई  और धन्यवाद  देते हुये कहा गया है कि ममता द्वारा त्रिपाठी पर विश्वास प्रकट करते हुये जो ये दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गयी है वह राजेशपति त्रिपाठी की योग्यता,क्षमता,अनुभव प्रतिभा और ब्यक्तित्व का उचित सम्मान है, इससे उत्तर प्रदेश  में पार्टी का सांगठनिक  ढांचा  खड़ा करने में काफी मदद मिलेगी। ज्ञात रहे कि कुछ ही दिन पूर्व पार्टी चेयर पर्सन ममता बनर्जी द्वारा राजेशपति त्रिपाठी को टी0एम0सी0 की 19 सदस्यीयस राष्ट्रीय कार्यकारीणी में सम्मलित किया था ।
राजेशपति त्रिपाठी को बधाई और माननीया ममता बनर्जी को धन्यवाद देने वालों में प्रमुख रूप से   वरिष्ठ  नेता विजय शंकर पांडे सहित   राधेश्याम  सिंह,  बैजनाथ सिंह,  राधेलाल एडवोकेट,  अशोक उपाध्याय एडवोकेट, प्रभु नाथ पांडे, एडवोकेट,  भूपेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, ज्वाला मिश्रा,पंकज मिश्रा एडवोकेट, डॉक्टर पी0 एस 0पांडे,दयाशंकर पान्डेय,आनंद मिश्रा, महेंद्र चौहान,मनोज चौबे,संजय तिवारी,सतीश तिवारी, लियाकत अली,  हरेन्द्र शुक्ला ,कमलाकान्त पान्डेय, नागेंद्र पाठक, गौरव पान्डेय,अशोक पांडे,निशांत ओझा,राकेश पाठक ,युवराज  पान्डेय, मोहम्मद अरशद,अवधेश जायसवाल,जावेद खा,रमेश चौहान ,उदय सिंह,हिमान्शू मिश्रा,पिंटू शेख,इत्यादि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.