Weather: दिल्ली में मौसम का ये है सबसे गर्म दिन, शनिवार को लू चलने की सम्भावना

Spread the love

दिल्ली में गुरुवार को पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जो इस मौसम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पिछला सबसे गर्म दिन 8 मई था और उस रोज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसने कहा कि गुरुवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।

सापेक्ष आर्द्रता 25 प्रतिशत से 65 प्रतिशत के बीच रही। 7 दिन के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने के आसार दिखाई दे रहे है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक लू की स्थिति तब मानी जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री या उससे अधिक होता है यानी जब तापमान कम से कम 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

दिल्ली में मई 2023 में एक भी दिन लू नहीं चली, पिछले साल इस माह में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक 2022 में 4 दिन ऐसे थे जब राजधानी में लू दर्ज की गई थी।

मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.