जनता  बीएसपी सरकार को  याद कर रही है – बी0 सागर

Spread the love

सोनभद्र। सोमवार  को पिछले दिनों घोरावल विधान सभा के शाहगंज थाना क्षेत्र के बालडीह गांव में  विद्युत विभाग के लाइन मेन द्वारा  अनुसूचित जाति  के युवक के साथ  अमानवीय  व्यवहार   एवं मारपीट तथा शर्मनाक घटना  किया गया । इस घटना की जानकारी मिलते ही मायावती राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा  पूर्व मुख्य मंत्री ,(उत्तर प्रदेश) पूर्व सांसद राज्य सभा के निर्देश  पर  बीएसपी के जिलाध्यक्ष  बी0 सागर  जी के साथ अविनाश शुक्ला जिला उपाध्यक्ष , राजेश भारती  वी बी एफ जिला संयोजक ,  राजकुमार वर्मा जी,  शिव शंकर राव जी, बलवंत रंगीला  अमन मौर्य  , भगवान दास भारती  विधान सभा अध्यक्ष बसपा , अवधेश विश्वकर्मा  ,  प्रदीप पांडे , तथा पीड़ित व्यक्ति  राजेंद्र   के घर बमुआर में बसपा प्रतिनिधि मंडल  ने जाकर हुई इस घटना पर दुख  व्यक्त किया । एवं संतावाना प्रदान किया  तथा शासन  प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की बात  की  । इस दौरान बीएसपी जिलाध्यक्ष बी0 सागर ने कहा कि  पुनः इस तरह की घटना की  पुनरावृति   नही होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.