सुमन गिनोडिया और सन्दीप यादव,शिवदयाल यादव और आर्या यादव तथा वैभव नारायण सिंह और दीपाली यादव की जोड़ी मिश्रित युगल के अगले चक्र में

Spread the love

स्वर्गीय  लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग  चौदहवां दिन 

  वाराणसी,।    वाराणसी कैरम एसोसिएशन  और पटेल स्पोर्टिंग क्लब  के संयुक्त तत्वाधान  में ईंगलिसियालाइन के चन्द्रा  त्रिपाठी  स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही   *स्वर्गीय  लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग*  के अन्तर्गत आज   खेले गये  *मिश्रित युगल* स्पर्धा  के लीग  मैचों के परिणाम  इस प्रकार  रहे =  सुमन  गिनोडिया और  सन्दीप यादव की अनुभवी जोड़ी ने वैभव सिंह और दीपाली यादव की युवा जोड़ी को   05=21 ,16=10 और  15=10  से, शिव दयाल यादव और  आर्या यादव के युगल ने ब्योम प्रकाश मानव और अंजली गुप्ता  की जोड़ी को 24=12,25=19 से हराकर जहां अपना पहला लीग  मैच जीता तो वहीं पहला लीग  मैच हारने के बाद  दूसरे लीग मैच में वैभव नारायणसिंह और  दीपाली यादव की जोड़ी  ने हरियाली सिंह  और  अश्वनी मौर्या  की जोड़ी  को दो सीधे सेटों  में  20=16,25=8 से हरा  कर दो अंक जुटाये । 

मैचों का संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष  बैजनाथ सिंह तथा सचिव अश्वनी चक्रवाल की देखरेख में प्रधान निर्णायक रमेश कुमार  वर्मा और सहायक  निर्णायक  रवि आर्य के नेतृत्व  में निर्णायक  ,  अंजलि  केशरी, श्रीप्रसाद सोनी, कृष्ण दयाल यादव, नूरैन खान ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.