वृहद वृक्षारोपण महाभियान: नौगढ़ के अर्रा रोपावनी में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

Spread the love

*उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री  अनिल राजभर होंगे मुख्य अतिथि*

*अन्य जनप्रतिनिधि गण सहित जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व मुख्य विकास अधिकारी भी होंगे शामिल*

 चन्दौली/ उत्तर प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान 2023 के अंतर्गत 22 जुलाई 2023 को 30 करोड़ तथा 18 अगस्त 2023 को 5 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों को निर्धारित किया गया है । जनपद चंदौली में कुल 6230220 पौधरोपण के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 6230920 पौधों का रोपण विभिन्न विभागों द्वारा किया जाना है।इसमें से 22 जुलाई 2023 को कुल 5260818 तथा 15 अगस्त 2023 को 970102 पौधों का रोपण विभिन्न विभागों द्वारा किया जाना है।   जनपद चंदौली में वृक्षारोपण महा अभियान 2023 के महोत्सव का शुभारंभ अनिल राजभर मंत्री श्रम एवं सेवायोजन समन्वय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा।यह कार्यक्रम विकास खंड नौगढ़ के अर्रा रोपावनी ( नौगढ़ रेंज) में 1 बजे आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.