चंदौली/ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट निखिल टी. फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक डॉ०अनिल कुमार ने विकास खण्ड नियामताबाद परिसर से चार पहिया तथा दो पहिया वाहन की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों पर मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से तरह-तरह के स्लोगन का बैनर लगाया गया था। रैली के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विभिन्न तरीकों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विकास खण्ड नियामताबाद परिसर से रैली प्रारंभ होकर पड़ाव पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी,
तहसीलदार,नायब तहसीलदार पी०डी०डी०यू नगर, खण्ड विकास अधिकारी नियामताबाद, अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी सहित रैली में सैकड़ो संख्या में लोग उपस्थित रहे। रैली के दौरान मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया।