सवर्ण आर्मी ने विवेक कुमार को किया सम्मानित

Spread the love

प्रयागराज / लक्षगृह हड़िया के बिबेक कुमार तिवारी का यूपीएससीसी मे चयन हुआ है और उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त हुए हैं | विवेक कुमार तिवारी मध्यम परिवार से ताल्लुक रखते हैं कठिन परिश्रम करके यह पद हासिल किये| मुख्य परीक्षा के दो दिन पूर्व इनके पिता का देहान्त हो गया इतनी बडी पीडा और विपरीत परिस्थितियों के बाद भी परीक्षा में शामिल होकर अपने लक्ष्य को हासिल करना एक उदाहरण है| 

इस अप्रतिम सफलता पर सवर्ण आर्मी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय, प्रयागराज मंडल अध्यक्ष देवराज शुक्ल, सवर्ण आर्मी के प्रदेष महासचिव सूरज प्रसाद चौबे ने उनके गांव जाकर अंग वस्त्र भेट कर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी और कहा कि यह हमारे समाज के लिए गौरव का क्षण है| ऐसे होनहार समाज के लिए प्रेरणा के श्रोत हैं| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.