SAIL. राउरकेला ने ग्रीनटेक पी.सी.डब्ल्यू.आर. उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 जीता

Spread the love

 राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा 27 जुलाई को गुवाहाटी, असम में आयोजित एक शानदार समारोह में वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान पर्यावरण प्रबंधन और अपशिष्ट उपयोग और पुनर्चक्रण प्रयासों में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रतिष्ठित ‘ग्रीनटेक प्रदूषण नियंत्रण अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण (पी.सी.डब्ल्यू.आर.) उत्कृष्टता पुरस्कार 2024’ जीता है। असम राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष, डॉ. अरूप कुमार मिश्रा ने पुरस्कार प्रदान किया। मुख्‍य महा प्रकंधक (सी.ओ. और सी.सी.डी.), तुलाराम बेहेरा और महा प्रबंधक प्रभारी (पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग), पी.सी.दाश ने आर.एस.पी. की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।

यह पुरस्कार इस्पात निर्माण पर आर.एस.पी. के पर्यावरण अनुकूल प्रयासों के लिए प्रदान किया गया, जिसमें वायु प्रदूषक उत्सर्जन पर नियंत्रण, अपशिष्ट निर्वहन, अपशिष्ट उपयोग में अधिकतम वृद्धि, हरियाली का विस्तार, जल संरक्षण और लोगों के उत्थान के लिए सी.एस.आर. गतिविधियाँ शामिल हैं। विशेषतः ग्रीनटेक फाउंडेशन, एक प्रसिद्ध गैर सरकारी संगठन है, जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है तथा अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए संगठनों / कंपनियों / व्यक्तियों को हर साल प्रदूषण नियंत्रण अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण पुरस्कार प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.