राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा अनिवार्य वार्षिक चिकित्सा जाँच के माध्यम से कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता प्रदान

Spread the love

राउरकेला। एक शुभचिंतक संगठन के तौर पर, सेल,  राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.)  अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर अत्यधिक जोर देता है। इस्पात जनरल अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपचार सुविधाओं की स्थापना के अलावा, संयंत्र नियमित स्वास्थ्य जाँच पर भी जोर देता है ताकि संभावित स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह या हृदय रोग का जल्द पता लगाया जा सके। कई बार ये शुरुआती पहचान समय पर हस्तक्षेप करने में काफी मदद करती हैं, जिससे इन स्थितियों को बिगड़ने और अधिक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देने से रोका जा सके। 

वृत्तिगत स्वास्थ्य केंद्र (ओ.एस.एस.सी.) में वार्षिक स्वास्थ्य जाँच सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। मानव संसाधन विभाग ओ.एच.एस.सी. में इन स्वास्थ्य जाँचों का आयोजन और समय-सारिणी बनाता है, जिसमें यूनिट मानव संसाधन अधिकारी समय पर अनुवर्ती कार्रवाई सुनिश्चित कर सकें। ओ.एच.एस.सी. में नियुक्त चिकित्सा पेशेवर किसी भी व्यावसायिक स्वास्थ्य जोखिम या खतरनाक वातावरण के संपर्क में आने के कारण बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने के लिए विस्तृत चिकित्सा मूल्यांकन करते हैं। 

इन स्वास्थ्य जाँचों में शारीरिक परीक्षण (ऊँचाई, वजन, दृष्टि, रक्तचाप), रक्त परीक्षण, छाती का एक्स-रे, फेफड़ों की कार्यप्रणाली की जाच, ईसीजी, नेत्र चिकित्सा जाँच और ऑडियोमेट्रिक मूल्यांकन जैसे कई परीक्षण शामिल हैं। ओ.एच.एस.सी. में सप्ताह में दो बार और इस्पात जनरल अस्पताल में नियमित रूप से रक्त परीक्षण किए जाते हैं।

प्रत्येक कर्मचारी का चिकित्सा विवरण दर्ज किया जाता है और इसे कर्मी मित्र ऐप या आर.एस.पी. पोर्टल के कर्मचारी जोन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है, जिससे चिकित्सा रिपोर्ट प्राप्त करने में सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

उल्लेखनीय है कि, जनवरी से सितंबर 2024 के बीच अधिकारियों सहित 8,405  कर्मचारियों का आवधिक स्वास्थ्य जाँच किया जा चूका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.