राउरकेला इस्‍पात संयंत्र ने ग्रामीण युवाओं को योग्यता आधारित छात्रवृत्ति से सशक्त बनाया

– 566 छात्रों को 11.38 लाख रुपये दिए गए

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) पहल के तहत पार्श्‍वांचल गांवों के 566 छात्रों को 11.38 लाख रुपये की योग्यता आधारित छात्रवृत्ति प्रदान की।

सी.एस.आर. विभाग के पार्श्‍वांचल विकास संस्थान (आई.पी.डी.) में 19 अप्रैल, 2025 को एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समारोह में शामिल 20 छात्रों को प्रतीकात्मक चेक सौंपे गए। मुख्य महा प्रबंधक (आंतरिक लेखा परीक्षा), जी.एस.दास ने छात्रों को डमी चेक प्रदान किए, जबकि सभी लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन धनराशि हस्तांतरित की जा रही है। इस अवसर पर महा प्रबंधक प्रभारी  (सी.एस.आर.), सुश्री मुनमुन मित्रा, सहायक महा प्रबंधक (सी.एस.आर.),  टी.बी.टोप्पो, ए.बी.ई.ओ. (बिसरा), सुश्री सत्यभामा बेहेरा और  ए.बी.ई.ओ. (लाठीकटा), सुश्री सिल्विया एक्का उपस्थित थे।

यह छात्रवृत्ति नुआगांव, बिसरा, कुआरमुंडा और लाठीकटा राजस्व ब्लॉक, मॉडल स्टील विलेज और पुनर्वास कॉलोनियों के उच्च प्राथमिक और उच्च विद्यालयों के कक्षा 7 और कक्षा 10 के छात्रों को प्रदान की गई। छात्रों का चयन दो वर्षों में शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किया गया। प्रत्येक स्कूल के लड़के और लड़कियों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को उनके शैक्षिक व्यय के लिए 2,000/- रुपये से 3,000/- रुपये के बीच की राशि दी गई।

छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में जादाकुदर की प्रियंका बेदा भी शामिल थीं, जो अब कक्षा 12 की छात्रा हैं, उन्होंने बताया कि किस तरह छात्रवृत्ति ने उनके परिवार का वित्तीय बोझ कम किया। उन्होंने कहा, ‘मैं एक किसान परिवार से आती हूँ और मेरे माता-पिता को अतिरिक्त घंटे कार्य करने में संघर्ष करना पड़ा है और यहाँ तक कि मेरी शिक्षा के लिए उन्होंने अपना सब कुछ त्याग दिया है। यह सहायता मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत है।’ 

इस तरह की पहलों के माध्यम से, आर.एस.पी. शैक्षिक असमानताओं को दूर करने और अपने पार्श्‍वांचल क्षेत्रों के युवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।  इस कार्यक्रम का प्रबंधक (सी.एस.आर.), सुश्री ऋचा सुधीरम और वरिष्ठ फिल्‍ड सहायक (सी.एस.आर.), श्री बेनेडिक्ट एक्का द्वारा किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *