रिहन्द जल विद्युत ने ,शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धनके खिलाफ निकाला मसाल जलूस

Spread the love

पिपरी सोनभद्र। मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उ0प्र0 के बैनर तले रिहन्द जल विद्युत् परियोजना  शाखा – पिपरी जनपद, सोनभद्र द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यालय के समक्ष सुबह 10 बजे से सांय पांच बजे तक विरोध सभा आयोजन किया ।   सभी विद्युत कर्मचारी, अभियन्तागण व अवर अभियन्ता, लिपिक वर्ग, तकनीकी वर्ग, लेखावर्ग, सविदा कर्मी ,  कर्मचारियों  विरोध सभा में उपस्थित रहे।  शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन की तानाशाही पूर्ण रवैये की संगठन ने कड़े शब्दों में  निन्दा की गयी। सभा के उपरान्त मशाल जलूस कार्यक्रम तुर्रा सब स्टेशन से पिपरी चौराहा तक चलाया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए संयोजक ई० असीम सिंह ने बताया कि अगर मांगों की पूर्ति नहीं होती है और विद्युत उद्योग जगत में स्वस्थ कार्यप्रणाली का प्रबन्ध द्वारा वातावरण नहीं दिया गया तो यह पूर्ण कार्यबहिष्कार अनिश्चितकालिन होगा।

सभा में मुख्य रूप से सभी घटक के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें :- इ० अरविन्द कुमार, इ० राजेश कुमार, इ० विजय बहादुर, इ० इन्द्रभान सिंह परिहार, इ० प्रदीप सेन, जू० इ० अरुण कुमार, जू० इ० आशिक अली, जु० इ० दुर्गेश कुमार,जू० इ० कमलेश विश्वकर्मा, जू० इ० राम बचन, अशोक ठाकुर, रवि कुमार, श्याम लाल, सुरेश  जैसे इत्यादि सैकड़ो की संख्या मे सदस्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.