ग्राम कटौली मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत  निकली गई रैली

Spread the love

 रेणुकूट। ग्राम कटौली मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत  ग्राम प्रधान अनारकली के नेतृत्व में रैली निकली गई। रैली पूरे गांव में भ्रमण कर पंचायत भवन पर समापन हुआ। जिसमें ग्राम सभा के महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधान ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सरकार द्वारा बनायीं गयी एक योजना है।  इस योजना का लक्ष्य भारत के हर घर तिरंगा लहराने का है। सरकार द्वारा इसके लिए 20 करोड़ घरों में तिरंगा लहराने का निश्चय किया गया है। देश की पूरी जनता केलिए सरकार की यह अपील है कि 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच पब्लिक पार्टिसिपेशन के जरिये 20 करोड़ घरों में तिरंगा लहराएं।

श्री नरेंद्र मोदी जी कि सभी जनता से ये अपील है कि स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा लहराया जाएं। यह पल देश के लिए बहुत ही गर्व का होगा। इस अभियान का उद्देश्य देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना और देश के लिए प्रेम जागरूक करना है साथ ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करना है ताकि देशका प्रत्येक नागरिक अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा आगे खड़ा रह सके। गाँवों में भी “ हर घर तिरंगा ” अभियान सुगमतापूर्वक पहुँच सके, इसी के

मद्देनजर आज दिनांक 11.08.2022  “ हर घर तिरंगा ” अभियान को सार्थकता प्रदान करते हुए ग्राम पंचायत में रैली का आयोजन किया गया । रैली को सफल बनाने मे पंचायत सहायक सुनीता, सफाई कर्मी पंचम कुमार, पंचायत सदस्य धीरू सिंह , धाना सिंह , कृष्णा आशा, सीमा,अशोक, अवधेश, भगवंता का विशेष सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published.